Home » बिजनेस » अमेरिका-ईरान में बढ़ी टेंशन तो शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स खुलते ही 1600 अंक टूटा, निफ्टी 24,000 से फिसला

अमेरिका-ईरान में बढ़ी टेंशन तो शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स खुलते ही 1600 अंक टूटा, निफ्टी 24,000 से फिसला

मुंबई। अमेरिका की ईरान के साथ बातचीत विफल होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बैन लगाने की धमकी का सोमवार को बाजार पर जोरदार असर हुआ। कच्चे तेल के भाव उछल गए जिसकी वजह से स्टॉक. . .

मुंबई। अमेरिका की ईरान के साथ बातचीत विफल होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बैन लगाने की धमकी का सोमवार को बाजार पर जोरदार असर हुआ। कच्चे तेल के भाव उछल गए जिसकी वजह से स्टॉक मार्केट सोमवार को तेज गिरावट के साथ खुले। शेयर मार्केट में कारोबार की शुरुआत होने के साथ ही बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 77,550 की तुलना में तेज गिरावट के साथ 75,937 के लेवल पर ओपन हुआ और महज कुछ सेकंड में ये गिरते हुए 75,868 पर आ गया। इस बीच एनएसई का निफ्टी-50 भी भरभराकर टूटा और अपने पिछले बंद 24,050 की तुलना में 23,589 पर खुला।

इन शेयरों में भारी उतार-चढ़ाव

निफ्टी पर कोल इंडिया, ओएनजीसी और सन फार्मा सबसे ज्यादा बढ़त बनाने वाले नतीजों में शामिल रहे, जबकि बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, आयशर मोटर्स, इंटरग्लोब एविएशन और श्रीराम फाइनेंस में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। कारोबार की शुरुआत में लगभग 617 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई, 2246 शेयरों में गिरावट आई और 196 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

बीएसई में शामिल सभी शेयर लाल निशान में खुले

एनएसई पर टॉप लूजर स्टॉक्स (सुबह 9:42 बजे)

सिंबलLTPबदलाव%बदलाववॉल्यूम (लाख)वैल्यू (₹ करोड़)
EICHERMOT7,135.00-289.00-3.891.45104.34
MARUTI13,252.00-457.00-3.330.93123.96
SHRIRAMFIN994.80-32.75-3.1914.03139.91
INDIGO4,410.10-144.10-3.163.81167.10
JIOFIN235.79-7.41-3.0537.2387.89
Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम