डेस्क। क्या सच में भूत होते हैं? इसको लेकर हमेशा विवाद होता रहा है। बड़ी संख्या में लोग भूत-प्रेत में यकीन करते हैं। दुनिया में कई संस्कृतियों में लोग आत्माओं और मृत्यु के साथ ही दूसरी दुनिया में रहने वाले लोगों पर भरोसा करते हैं। लेकिन भूतों पर यकीन करना दुनिया में सबसे ज्यादा मानी जाने वाली पैरानॉर्मल एक्टिविटी में से एक है। हर दिन हजारों लोग भूतों की कहानियां पढ़ते हैं और भूतों पर बनी फिल्मों को देखते हैं।
दुनिया में कई लोग ऐसे हैं, जो भूतों को देखने का दावा करते हैं, तो वहीं कुछ लोग कहानियों पर यकीन कर लेते हैं। अब इस बीच इन दिनों एक महिला की चर्चा जोरों पर है। महिला ने इस तरह का दावा किया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। महिला ने दावा किया है कि उसके ऊपर एक भूत नजर रखता है। उसने अपने दावे की पुष्टि के लिए सबूत पेश किया है।
महिला का नाम बेकी सिरेल और उसका नाम 27 साल की है। वह एक बच्चे की मां भी है। उसने बताया कि शादी में अपने मंगेतर की अंगूठी में दादा की छवि देखी थी, जिनकी मौत हो चुकी थी। बेकी ने अपने दादा की भूतिया उपस्थिति की तस्वीर भी खींची है, जिसे देखकर खुद हैरान हो गई।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बेकी अपने मंगेतर एड्रियन जॉब्सन के लिए खुद ही ऑनलाइन अंगूठी खरीदी थी। उसने हाल ही में जब अगूंठी को लेकर घर पहुंची और पार्सल को खोल दिया। इसके बाद उसने अंगूठी को पहनने की कोशिश कि वो उंगली में फिट हो जाती है। इसके बाद वह मंगेतर को दिखाने के लिए उसकी फोटो खींची, लेकिन जब उसने तस्वीर को देखा, तो उसके होश उड़ गए।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वह काफी डरी हुई महसूस कर रही थी, जब उसने अगूंठी की छवि से एक डरावने प्राणी को देखते हुए देखा। जैसे कि कोई बूढ़ा आदमी उसे देख रहा था। उसने अपने परिवार को डरा देने वाली छवि दिखाई। सभी ने कहा कि छवि उसके मंगेतर के दादा सैमुअल जैसी दिखती है।