Home » पश्चिम बंगाल » सिलीगुड़ी » अवैध पार्किंग के विरुद्ध सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के ट्रैफिक विभाग ने चलाया विशेष अभियान

अवैध पार्किंग के विरुद्ध सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के ट्रैफिक विभाग ने चलाया विशेष अभियान

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी शहर में बढ़ती अवैध पार्किंग और सड़क पर गाड़ियों की मरम्मत के खिलाफ सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के ट्रैफिक विभाग ने विशेष अभियान लगातार जारी है। शुक्रवार को लालमोहन मौलिक निरंजन घाट सहित आसपास के कई महत्वपूर्ण इलाकों में. . .

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी शहर में बढ़ती अवैध पार्किंग और सड़क पर गाड़ियों की मरम्मत के खिलाफ सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के ट्रैफिक विभाग ने विशेष अभियान लगातार जारी है। शुक्रवार को लालमोहन मौलिक निरंजन घाट सहित आसपास के कई महत्वपूर्ण इलाकों में सघन जांच की गई। अभियान का नेतृत्व ट्रैफिक के डिप्टी पुलिस कमिश्नर काजी शम्सुद्दीन अहमद ने किया। उनके साथ एयरव्यू ट्रैफिक इंस्पेक्टर महेश सिंह और एसीपी ट्रैफिक सुबीर दत्ता भी मौजूद थे। टीम ने महानंदा सेतु के नीचे स्थित कई गैरेज क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

डिप्टी पुलिस कमिश्नर ने गैरेज मालिकों को सख्त चेतावनी दी

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कई गैरेज संचालक सड़क पर ही वाहन मरम्मत का काम कर रहे हैं, जिससे यातायात बाधित हो रहा है। डिप्टी पुलिस कमिश्नर ने गैरेज मालिकों और कर्मचारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि वे केवल निर्धारित गैरेज क्षेत्र के भीतर ही काम करें और किसी भी परिस्थिति में सड़क पर काम न करें।

शहरभर में इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे

पुलिस सूत्रों के अनुसार, महानंदा सेतु के नीचे स्थित लालमोहन निरंजन घाट और आरती घाट में प्रतिमा विसर्जन के समय भारी भीड़ जुटती है। ऐसे में अवैध पार्किंग के कारण गंभीर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
ट्रैफिक विभाग ने स्पष्ट किया है कि शहरभर में इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम