Home » असम » असम के सीएम हिमंत विश्व शर्मा की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! सीपीआई (एम )और सीपीआई के नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट का खटखटाया दरवाजा

असम के सीएम हिमंत विश्व शर्मा की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! सीपीआई (एम )और सीपीआई के नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट का खटखटाया दरवाजा

नई दिल्ली। असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर CPI(M) और CPI के नेताओं ने अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील. . .

नई दिल्ली। असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर CPI(M) और CPI के नेताओं ने अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील निज़ाम पाशा ने इस मामले को जल्द सुनवाई की मांग की है।

तत्काल हस्तक्षेप की मांग

याचिकाकर्ताओं के वकील ने सीजेआई के समक्ष मेंशन कर कहा कि हम इस अदालत से तत्काल हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं। असम के मौजूदा मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए बेहद परेशान करने वाले भाषण सामने आए हैं। हाल ही में पोस्ट किए गए एक वीडियो में उन्हें एक विशेष समुदाय के लोगों पर गोली चलाते हुए दिखाया गया है। इस संबंध में शिकायतें दर्ज कराई गई हैं, लेकिन अब तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

सीजेआई ने की ये टिप्पणी

सीजेआई ने टिप्पणी करते हुए कहा,समस्या यह है कि जैसे ही चुनाव नज़दीक आते हैं, चुनाव का एक हिस्सा सुप्रीम कोर्ट में लड़ा जाने लगता है। यही दिक्कत है। हम इस पर विचार करेंगे और तारीख तय करेंगे।

इस टिप्पणी पर मचा बवाल

हिमंत विश्व शर्मा के हाल के बयानों पर काफी बवाल हुआ है। पिछले हफ्ते उन्होंने कांग्रेस को बांग्लादेशी घुसपैठियों का हमदर्द बताते हुए कहा था कि उसे स्पष्ट करना चाहिए वह असमिया जनता के साथ खड़ी है या ‘मियां’ समुदाय के साथ। गोलाघाट में एक सरकारी कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ” कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह असमिया जनता के साथ खड़ी है या ‘मियां’ समुदाय के साथ। मियां से तात्पर्य बांग्लादेश से आए लोगों से है।” ‘मियां’ मूल रूप से असम में बांग्ला भाषी मुसलमानों के लिए इस्तेमाल किया किया जाता है। गैर- बांग्ला भाषी लोग आमतौर पर उन्हें बांग्लादेशी अप्रवासी मानते हैं।
शर्मा ने कहा कि ‘मियां’ शुरू में बांग्लादेश सीमा के पास बारपेटा और धुबरी जैसे पश्चिमी हिस्सों में बसे थे, लेकिन अब वे असम के पूर्वी छोर पर स्थित दुलियाजान और मार्गेरिटा शहरों तक पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, ”हम कैसे बचे रहेंगे? उन्होंने 10 लाख एकड़ जमीन हड़प ली है। हम कहां जाएंगे?” उन्होंने कहा, ”लोग कांग्रेस से सवाल करेंगे कि वे ‘मियां’ के साथ हैं या ‘असमिया’ लोगों के साथ।”

वीडियो को लेकर विवाद

वहीं एक वीडियो को लेकर भी हिमंत विश्व शर्मा विवादों में घिर गए। भाजपा की असम इकाई ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें कथित तौर पर शर्मा को राइफल से दो लोगों पर निशाना साधकर गोली चलाते हुए दिखाया गया था। कथित वीडियो में एक व्यक्ति ने टोपी पहनी हुई है व दूसरे ने दाढ़ी रखी हुई है और कैप्शन में लिखा है ‘प्वाइंट ब्लैंक शॉट’।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम