आंध्र के पूर्व सीएम किरण रेड्डी भाजपा में शामिल हुए, कांग्रेस छोड़ते वक्त भेजा था एक लाइन का इस्तीफा
नई दिल्ली। सीनियर कांग्रेस लीडर और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। कांग्रेस छोड़ते वक्त रेड्डी ने अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को एक लाइन का इस्तीफा भेजा था। रेड्डी पहले भी कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके हैं। 2014 में जब UPA सरकार ने आंध्र से तेलंगाना को अलग करने का फैसला किया, तब रेड्डी ने विरोध में पार्टी छोड़ दी थी।
उन्होंने तब अपनी जय समैक्य आंध्रा पार्टी बनाई थी और आम चुनाव में कैंडिडेट्स भी उतारे थे। उन्हें एक भी सीट पर जीत नहीं मिली थी। इसके बाद रेड्डी काफी समय तक राजनीति से दूर रहे और 2018 में वापस कांग्रेस में शामिल हो गए।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा 9 अप्रैल को कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी करेगी
कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति 9 अप्रैल को बैठक करेगी। इस दौरान कैंडिडेट्स के नामों की लिस्ट भी जारी की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित साह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, महासचिव बीएल संतोष और पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य मौजूद रहेंगे।
Comments are closed.