डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 टूर्नामेंट का पहला मैच रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु इस टूर्नामेंट के पिछले संस्करण की विजेता टीम है, रजत पाटीदार के नेतृत्व में पिछले साल टीम ने अपना पहला खिताब जीता है। इस साल भी टीम अपने प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी।
दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पिछला संस्करण कुछ खास नहीं घटा वह अंकतालिका में छठे स्थान पर रही थी। टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस की अनुपस्थिति में इशान किशन टीम का नेतृत्व करते हुए नजर आएंगे। दोनों टीमें इस पहले मैच में टूर्नामेंट में जीत के साथ खाता खोलना चाहेंगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और RCB vs SRH Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।
RCB vs SRH Today Match Prediction से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:
| मैच | रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु vs सनराइजर्स हैदराबाद |
| स्टेडियम | एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु |
| मैच की तारीख | 28 मार्च 2026 (07:30 PM) |
| लाइव स्ट्रीमिंग | Star Sports Network, JioHotstar |
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (पिछले 10 मैच):
@ कुल मैच: 10
@ रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने जीते: 4
@ सनराइजर्स हैदराबाद ने जीते: 6
@ ड्रॉ/टाई: ०
हालिया फॉर्म (पिछले 5 मैच):
| रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु | W | W | W | L | W |
| सनराइजर्स हैदराबाद | W | W | W | L | W |
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु पिच रिपोर्ट:
आईपीएल का पहला मैच RCB vs SRH एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक 102 (IPL) मैच खेले गए हैं, जिसमें औसत स्कोर 169 रन रहा है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 53% मुकाबले जीते हैं।
RCB vs SRH Today Match Prediction सीनारियो 1: अगर सनराइजर्स हैदराबाद पहले बल्लेबाजी करती है
-पावरप्ले स्कोर: 55–65
-अनुमानित कुल स्कोर: 180–200
-मैच परिणाम: रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की जीत की संभावना
रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद संभावित प्लेइंग-XI:
-रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (RCB):
-रजत पाटीदार (कप्तान), फिल सॉल्ट, विराट कोहली, टिम डेविड, देवदत्त पडीक्कल, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), क्रुणाल पंड्या, -रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी सुयश शर्मा। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH):
इशान किशन (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, हेनरिक क्लासेन (विकेट कीपर), अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, नीतीश रेड्डी, हर्षल पटेल, हर्ष दुबे, ब्रायडन कार्से, जयदेव उनादकट।
RCB vs SRH Today Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?
इशान किशन इस मैच में बड़ा स्कोर कर सकते हैं। ये हाल ही में खत्म हुए T20 विश्व कप में भारत के तरफ से दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। यह इस समय अच्छी लय में है।
विराट कोहली काफी भरोसेमंद बल्लेबाज है इस साल वनडे क्रिकेट में इन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। इनकी हालिया फॉर्म को देखते हुए आईपीएल के पहले मैच में बड़ी पारी की उम्मीद की जा सकती है।
RCB vs SRH Today Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?
क्रुणाल पंड्या ने पिछले साल इस मैदान पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और अपनी टीम को ब्रेक-थ्रू दिलाए हैं। इस मैच में भी यह सनराइजर्स के बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।
हर्षल पटेल सनराइजर्स की तरफ से इस मैच में प्रमुख गेंदबाज रहेंगे। यह अपनी स्लोवर गेंद से पावरप्ले तथा डेथ ओवरों में विकेट निकालने में माहिर है।
RCB vs SRH Today Match Prediction: जानें कौन मारेगा बाजी?
रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल के पहले मैच में दोनों टीमों की मजबूत बल्लेबाजी यूनिट को देखते हुए एक अच्छी टक्कर देखने को मिल सकती है। हालांकि रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु को इस मैच में अपने होम ग्राउंड पर खेलने का फायदा मिलेगा। इसके अलावा रॉयल चैलेंजर का मिडिल ऑर्डर सनराइजर्स की तुलना में मजबूत है जिसके चलते बेंगलुरु इस मैच में आगे नजर आ रही है।
IPL 2026 रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद स्क्वाड:
रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिलिप साल्ट, जितेश शर्मा, जैकब बेथेल, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेज़लवुड, रसिख सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, यश दयाल, नुवान तुषारा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, विक्की ओस्तवाल, सात्विक देसवाल
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, इशान किशन, हेनरिक क्लासेन, स्मरण रविचंद्रन, अभिषेक शर्मा, हर्ष दुबे, कामिंदू मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), इशान मलिंगा, जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल, सलिल अरोड़ा, प्रफुल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, जैक एडवर्ड्स, ब्रायडन कार्से, साकिब हुसैन, जीशान अंसारी, अनिकेत वर्मा, अमित कुमार, क्रेन्स फुलेट्रा