तेल-अवीव। तेल-अवीव के आसमान में इजरायली इंटरसेप्टर और ईरानी मिसाइलों के बीच महाभीषण युद्ध देखा गया। यह रोचक युद्ध लोगों और मीडिया के कैमरों में भी कैद हो गया, जो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से दुनिया भर में वायरल हो रहा है। इस जंग ने रामायण और महाभारतकालीन युद्धों को दर्शाने वाले सीरियलों की याद दिला दी है। कई वीडियो में दिखाया गया है कि ईरानी मिसाइलों हर हाल में तेल-अवीव पर धमाका करने निकल पड़ी हैं, वहीं इजरायली इंटरसेप्टर उन्हें किसी भी कीमत पर रोकने में पूरी ताकत लगा रहे हैं। इस दौरान कई ईरानी मिसाइलों तेल-अवीव के आसमान में इजरायली इंटरसेप्टर को चकमा देकर अपने लक्ष्य तक पहुंचने में कामयाब होती दिख रही हैं। ईरान अपनी इन मिसाइलों पर गर्व कर रहा है और कह रहा है कि दुनिया ईरानी मिसाइलों की ताकत देख रही है।
दर्जनों इजरायली इंटरसेप्टर को क्रॉस कर गई ईरान की दो मिसाइलें
1 iranian missile to 10 Israeli interceptors
— Iran Embassy in Zimbabwe (@IRANinZIMBABWE) March 24, 2026
(Less 1m$ v. More 100m$)
Guess who won? pic.twitter.com/ZruVpjx3eJ
जिम्बाब्बे में ईरानी दूतावास ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखा जा रहा है कि दर्जनों इजरायली इंटरसेप्टर ईरान की मिसाइलों का पीछा करते हैं और उन्हें मार गिराने के लिए हरसंभव प्रयास करते हैं, इसके बावजूद 2 ईरानी मिसाइलें इंटरसेप्टर को चकमा देकर आगे निकल जाती हैं। इसके बाद तेल-अवीव में वह बड़ा धमाका करने में कामयाब हो जाती हैं। ईरानी दूतावास ने एक्स पर वीडियो शेयर करते लिखा,” एक ईरानी मिसाइल, बनाम दस इजरायली इंटरसेप्टर…लगभग 10 लाख डॉलर बनाम 100 करोड़ डॉलर…अंदाजा लगाइए कौन जीता?”
तेल-अवीव के आसमान में मिसाइलों और इंटरसेप्टरों के बीच एरियल बैटल देखिये
WATCH the aerial battle of missiles & interceptors in the skies of Tel Aviv pic.twitter.com/xffl1IWTup
— RT (@RT_com) March 24, 2026
रूस की न्यूज एजेंसी आरटी डॉट कॉम ने भी तेल-अवीव में ईरानी मिसाइलों और इजरायली इंटरसेप्टर के बीच रोचक जंग का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें कई इंटरसेप्टर एक या दो ईरानी मिसाइलों का पीछा कर रहे हैं। इस दौरान भी ईरानी मिसाइल इजरायली इंटरसेप्टरों को चकमा देते हुए आगे बढ़ जाती है। आरटी डॉट कॉम ने वीडियो शेयर करते लिखा, “तेल अवीव के आसमान में मिसाइलों और इंटरसेप्टरों के बीच हवाई युद्ध देखें।”
तेल-अवीव के आसमानी जंग में आई रामायण और महाभारत सीरियल की याद
Iranian missiles hit targets in occupied territories after Israel’s air defenses failed to intercept them.
— Press TV 🔻 (@PressTV) March 24, 2026
Follow: https://t.co/mLGcUTS2ei pic.twitter.com/y4OAfRtYQ8
तेल-अवीव के आसमान में ईरानी मिसाइलों और इजरायली इंटरसेप्टरों के बीच हुई जंग ने रामायण और महाभारतकालीन युद्धों को दर्शाने वाले भारतीय सीरियलों श्रीकृष्णा और रामायण की याद दिला दी है, जिसमें देवताओं और राक्षसों के बीच होने वाली जंग का भी कुछ ऐसा ही नजारा दिखाया गया है। रामायण और महाभारत की सीरियल में देवता और राक्षण एक दूसरे के अस्त्र-शस्त्र को हवा में इजरायल और ईरान के अंदाज में एक दूसरे को काटते और मात देते दिखाए गए हैं।