Home » पश्चिम बंगाल » इस्लामपुर में ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौके पर मौत

इस्लामपुर में ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौके पर मौत

उत्तर दिनाजपुर। ट्रक के नीचे कुचलकर एक साइकिल सवार की मौत हो गई। घटना उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर के चौरंगी मोड़ स्टेट हाईवे पर हुई। मृत साइकिल सवार का नाम स्वपन दास (55) है। वह इस्लामपुर थाने के आमबागान. . .

उत्तर दिनाजपुर। ट्रक के नीचे कुचलकर एक साइकिल सवार की मौत हो गई। घटना उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर के चौरंगी मोड़ स्टेट हाईवे पर हुई। मृत साइकिल सवार का नाम स्वपन दास (55) है। वह इस्लामपुर थाने के आमबागान इलाके का निवासी था।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार वह व्यक्ति आज सुबह साइकिल से घर से काम पर जा रहा था। तभी इस्लामपुर शहर के चौरंगी मोड़ स्टेट हाइवे पर सिलीगुड़ी की ओर से आ रहे एक ट्रक ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी और स्वपन दास की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर इस्लामपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए इस्लामपुर महकमा अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम