Home » दुनिया » ईरान पर होगा अबतक का सबसे बड़ा हमला’, अमेरिकी रक्षा सचिव का ऐलान- हमारी शर्तों पर खत्म होगी जंग

ईरान पर होगा अबतक का सबसे बड़ा हमला’, अमेरिकी रक्षा सचिव का ऐलान- हमारी शर्तों पर खत्म होगी जंग

नई दिल्ली। अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने गुरुवार को चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान को आज सबसे बड़े हमलों का सामना करना पड़ेगा क्योंकि वे ऊपर से मौत और तबाही बरसाते हुए लगातार हमले कर रहे हैं। साथ. . .

नई दिल्ली। अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने गुरुवार को चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान को आज सबसे बड़े हमलों का सामना करना पड़ेगा क्योंकि वे ऊपर से मौत और तबाही बरसाते हुए लगातार हमले कर रहे हैं। साथ ही अमेरिका सेना तेहरान की किस्मत तय करती है।
हेगसेथ ने कहा कि हम निर्णायक रूप से और अपनी शर्तों पर जीत रहे हैं। ईरान ने दशकों से अपने सरकारी संसाधनों को अपने लोगों पर खर्च करने के बजाय मिसाइलों, ड्रोन, प्रॉक्सी और जमीन के नीचे बनी सुविधाओं पर खर्च किया है। लेकिन हम उनका शिकार कर रहे हैं, पूरी योजना के साथ, बेरहमी से और जबरदस्त तरीके से, जैसा कि दुनिया की कोई दूसरी सेना नहीं कर सकती।

‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’कभी न खत्म होने वाला युद्ध नहीं

उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ कोई कभी न खत्म होने वाला युद्ध नहीं है। पहले दिन से ही हमारे लक्ष्य स्पष्ट हैं। ईरान की मिसाइलों, मिसाइल उद्योग और नौसेना को नष्ट करना, साथ ही यह सुनिश्चित करना कि उसे कभी भी परमाणु हथियार न मिल सकें और हम अपनी शर्तों पर जीत रहे हैं।
अमेरिकी रक्षा सचिव ने कहा कि ईरान की परमाणु महत्वकांक्षाएं अमेरिका, सभ्यता, दुनिया, मिडिल ईस्ट और यूरोप में मौजूद एहसान फरामोश सहयोगियों के लिए सीधा खतरा है। यहां तक कि अमेरिकी प्रेस के कुछ हिस्सों को भी राष्ट्रपति ट्रंप का शुक्रगुजार होना चाहिए।

ईरान के 7,000 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए

उन्होंने कहा कि हमने ईरान और उसके सैन्य बुनियादी ढांचे में 7,000 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए हैं। यह कोई मामूली बढ़त नहीं है, बल्कि यह पूरी सटीकता के साथ इस्तेमाल की गई एक जबरदस्त ताकत है। और फिर से आज का हमला अब तक का सबसे बड़ा हमला होगा।
फिर भी, ठीक कल की तरह, जैसा मैंने पहले दिन से कहा कि हमारी क्षमताएं लगातार बढ़ रही हैं, जबकि ईरान की क्षमताएं लगातार कमजोर पड़ रही हैं। हम शिकार कर रहे हैं और ऊपर से मौत और तबाही बरसा रहे हैं।

युद्ध की समय-सीमा का फैसला राष्ट्रपति का होगा

युद्ध की समय-सीमा के बारे में बोलते हुए पीट हेगसेथ ने कहा कि यह फैसला राष्ट्रपति का होगा। हमने अमेरिकी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जो कुछ भी जरूरी था, वह हासिल कर लिया है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम