Home » दुनिया » ईरान में असहमति की सजा: गिरफ्तारी के बाद नोबेल विजेता नरगिस से मारपीट, जेल में बिगड़ी हालत

ईरान में असहमति की सजा: गिरफ्तारी के बाद नोबेल विजेता नरगिस से मारपीट, जेल में बिगड़ी हालत

डेस्क। ईरान की जेल में बंद नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी की सेहत लगातार खराब हो रही है। यह जानकारी उनके पति ताघी रहमानी ने दी। रहमानी ने पेरिस में अपने घर पर ‘एसोसिएटेड प्रेस’ से बातचीत में कहा. . .

डेस्क। ईरान की जेल में बंद नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी की सेहत लगातार खराब हो रही है। यह जानकारी उनके पति ताघी रहमानी ने दी। रहमानी ने पेरिस में अपने घर पर ‘एसोसिएटेड प्रेस’ से बातचीत में कहा कि 12 दिसंबर को ईरान के पूर्वी शहर मशहद की यात्रा के दौरान उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद से वह उनसे बात नहीं कर पाए हैं। रहमानी ने कहा कि नरगिस की खराब सेहत की जानकारी रिहा किए गए बंदियों से मिली है, जिन्हें मशहद में उनकी पत्नी के साथ रखा गया था।
उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी को सिर्फ अपने भाई से बेहद कम समय के लिए फोन से बात करने की अनुमति दी गई थी और इस सप्ताह की शुरुआत में एक और सजा सुनाए जाने के बाद उन्होंने केवल एक बार अपने वकील से बात की है। रहमानी ने कहा कि उन्होंने आखिरी बार अपनी पत्नी से उस रात बात की थी जब वह मशहद जाने से पहले तेहरान में थीं।
वह वहां संदिग्ध हालात में मानवाधिकार वकील की मौत के बाद उनकी स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में गई थीं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सादे कपड़ों में मौजूद सुरक्षा बल के सदस्यों ने भाषण खत्म होने से पहले ही उनकी पत्नी पर हमला किया और मारपीट की। उन्होंने बताया कि कई लोगों ने नरगिस के सिर और गर्दन पर प्रहार किया। उन्होंने कहा, ”प्राप्त जानकारियों से पता चलता है कि मारपीट की वजह से उनकी सेहत बिगड़ रही है।”

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम