Home » पश्चिम बंगाल » उम्र सिर्फ चार साल, मयूख पूरी दुनिया में मचा चूका है धमाल, अब शिक्षा के लिए मदद की है दरकार

उम्र सिर्फ चार साल, मयूख पूरी दुनिया में मचा चूका है धमाल, अब शिक्षा के लिए मदद की है दरकार

इस्लामपुर। चार‌ वर्ष की आयु में अमेरिका बुक ऑफ़ अवार्ड, नाइजीरिया अवार्ड, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स सहित वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले बच्चे के माता-पिता ने सरकार से उसकी उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। सिर्फ चार. . .

इस्लामपुर। चार‌ वर्ष की आयु में अमेरिका बुक ऑफ़ अवार्ड, नाइजीरिया अवार्ड, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स सहित वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले बच्चे के माता-पिता ने सरकार से उसकी उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। सिर्फ चार साल की उम्र में पूरी दुनिया में धमाल मचने वाले इस बच्चे का नाम मयूख बर्मन है। उत्तर दिनाजपुर के इस्लामपुर महकमा के चोपड़ा ब्लॉक के दासपाड़ा निवासी राजू व मीना बर्मन मयूख के माता-पिता हैं। मयूख देशों की राजधानी, महासागरों के नाम, विभिन्न देशों के वर्तमान ‌राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम सहित विश्व के नामचीन ‌नेताओं के नाम फटाफट बता देता है। उसके माता-पिता चाहते हैं कि अगर सरकारी मदद मिल जाए तो बच्चे को उच्च शिक्षा दिया जा सकता है, ताकि वह बड़ा हो कर देश का नाम और ऊँचा कर सके। उसके पिता राजू बर्मन दीवार लेखन करते हैं और उनकी आय बेहद कम है। मां मीना बर्मन ने बताया कि बेटे को उच्च ‌शिक्षा के ‌लिए पैसों की जरूरत है। अगर सरकार की ओर से आर्थिक मदद मिलती है, तो उसे उच्च शिक्षा दी जा सकती है। वर्तमान में उनकी तंग माली हालत मयूख की शिक्षा में बाधा बन रही है।