डेस्क। 31 जनवरी को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने एक वीडियो शेयर करके दावा किया था कि उर्फी जावेद को इस्लाम से ‘निकाल दिया गया’ है और अब उन्हें गीता भारद्वाज कहा जाएगा। अब इसपर उर्फी ने चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर उर्फी जावेद ने आखिरकार इंटरनेट पर फैलीं अपने धर्म और पहचान को लेकर खबरों पर जोरदार रिएक्शन दे दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि वे किसी भी धर्म को नहीं मानती हैं। उर्फी की यह सफाई तब आई जब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने दावा किया था कि मुस्लिम समाज ने फैसला लिया है कि उर्फी जावेद को इस्लाम से बाहर निकाल दिया जाए और उनका नाम अब गीता भारद्वाज रखा जाए।
उर्फी जावेद ने बताया सच
एक एजेंसी से एक्सक्लूसिव बातचीत में उर्फी जावेद ने इन खबरों को बेबुनियाद बताते हुए अपना रुख बिल्कुल साफ कर दिया। उन्होंने कहा, ‘मैंने खुद बहुत पहले ही धर्म छोड़ दिया था। अब ये सब कौन बना रहा है?’ अपना नाम गीता भारद्वाज किए जाने की खबर पर उर्फी ने बताया, ‘किसने कहा ये? ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं है। ये लोग खुद ही गढ़ रहे हैं। मैं किसी धर्म को नहीं मानती। मैं नास्तिक हूं। तो आप मुझे कहां से निकालोगे? जिस जगह पर मैं पहले से हूं ही नहीं, वहां से कैसे निकालोगे।’
31 जनवरी को किया गया था वीडियो शेयर
31 जनवरी को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने एक वीडियो शेयर करके दावा किया था कि उर्फी जावेद को इस्लाम से ‘निकाल दिया गया’ है और अब उन्हें गीता भारद्वाज कहा जाएगा इस वीडियो में उन्होंने आरोप लगाया कि उर्फी द्वारा लगातार मुस्लिम कम्युनिटी का अपमान करने के बाद ‘मुसलमानों’ ने ये फैसला लिया है कि उन्हें कम्युनिटी से अलग कर दिया जाए।
वायरल हुआ था वीडियो
वीडियो में अंसारी ने कहा, ‘हैलो गाइज, आप सब कैसे हैं? मैं फैजान अंसारी हूं. एक लड़की है जो भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मुसलमानों का नाम खराब कर रही है। वो खुद कहती है कि वो कुरान में विश्वास नहीं करती, इस्लाम में विश्वास नहीं करती, मुस्लिम धर्म में विश्वास नहीं करती। अब तक उसका नाम मुस्लिम था -उर्फी जावेद। वो बहुत बुरी लड़की है जिसने दुनियाभर में मुसलमानों का नाम खराब किया है, और हर मुसलमान उसे गाली देता है। ‘उन्होंने आगे कहा, ‘तो आखिरकार हम मुसलमानों ने फैसला लिया है कि उर्फी जावेद अब मुसलमान नहीं है। इसके लिए मैंने ऑल इंडिया मुस्लिम कम्युनिटी के हेड मौलाना को लिखित पत्र दिया है। मैंने परमिशन नहीं ली, मैंने उन्हें सूचित किया है कि उर्फी जावेद अब मुसलमान नहीं है। उर्फी जावेद का मुस्लिम कम्युनिटी से कोई लेना-देना नहीं है, और उसका नया नाम गीता भारद्वाज है।
‘मुस्लिम समाज की तरफ से यह फैसला घोषित करते हुए फैजान ने कहा, ‘मैं इसे पब्लिकली अनाउंस कर रहा हूं ताकि सबको पता चले कि उर्फी जावेद अब मुसलमान नहीं है। उसका नाम गीता भारद्वाज है. हम सब मुसलमानों ने यह फैसला लिया है। मैंने मौलाना को लिखित पत्र दिया है और इसे इस वीडियो के साथ अटैच कर रहा हूं। मैं इसे ट्वीट भी करूंगा ताकि मैसेज पूरी दुनिया तक पहुंचे। प्लीज इसे फॉरवर्ड करें ताकि लोगों को पता चले कि मुसलमानों के नाम का अपमान करने पर क्या होता है. आज से उर्फी जावेद का नाम गीता भारद्वाज है। प्लीज उसे उर्फी जावेद मत कहना। मुस्लिम कम्युनिटी या सोसाइटी में उसकी कोई जगह नहीं है। प्रूफ के लिए मैं लेटर अटैच कर रहा हूं. थैंक यू।’