Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

एनआईए ने पीएफआई के दो सदस्यों पर 5-5 लाख का इनाम किया घोषित, बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या का मामला

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को दो भगोड़ों पर पांच-पांच लाख रुपए का इनाम घोषित किया है। एनआईए ने इन दो भगोड़ों की तस्वीर और इनका नाम, पत्ता आदि शेयर करते हुए इनपर घोषित इनाम की जानकारी दी। एनआईए की ओर से जारी सूचना के अनुसार इन दोनों के बारे में जानकारी देने वाले को पांच-पांच लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। एनआईए द्वारा इनाम घोषित किए जाने की जानकारी एक समाचार एजेंसी ने दी है। समाचार एजेंसी के अनुसार प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई ) के दो भगोड़े सदस्यों को राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी तलाश रही है। इन दोनों पर कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के नेता प्रवीण नेट्टारू की हत्या का आरोप है। प्रवीण नेट्टारू की हत्या के बाद से दोनों फरार चल रहे हैं। ऐसे में इनकी गिरफ्तारी के लिए राष्ट्रीय एजेंसी ने लोगों की मदद मांगी है।
प्रतिबंधित पीएफआई के सदस्य हैं दोनों बदमाश
दरअसल कर्नाटक में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू हत्याकांड में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 2 वांटेड आरोपियों पर 5-5 लाख रूपए का इनाम घोषित किया है। जिन आरोपियों पर इनाम घोषित किया गया है, वो प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के सदस्य भी हैं। एनआईए ने आरोपियों की तस्वीरें भी जारी की हैं।
दक्षिण कन्नड़ जिले के रहने वाले हैं दोनों भगोड़े
जांच एजेंसी ने बताया कि कोडाजे मोहम्मद शरीफ और मसूद की जानकारी देने वाले को 5-5 लाख रुपये कैश इनाम दिया जाएगा। दोनों ही वांटेड आरोपी दक्षिण कन्नड़ जिले के रहने वाले हैं और हत्या के बाद से ये दोनों फरार हैं। एनआईए ने कहा है कि सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। आप में यदि किसी को इन दोनों भगोड़े बदमाशों में बारे में कोई जानकारी मिले तो वो एनआईए को सूचना देकर पांच-पांच लाख रुपए का इनाम हासिल कर सकते हैं।
पिछले साल जुलाई में हुई थी प्रवीण नेट्टारू की हत्या
गौतरलब है कि पिछले साल जुलाई में दक्षिण कन्नड़ के बेल्लारे में बाइक सवार अज्ञात हमलवारों ने धारदार हथियार से हमला कर प्रवीण नेट्टारू को मौत के घाट उतार दिया था। वारदात के वक्त प्रवीण अपने घर जा रहा था। इस हत्याकांड के बाद राज्य के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन भी हुए थे। वहीं इस मामले में 10 से ज्यादा आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक हो चुकी है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.