Home » दुनिया » कहां है मुजतबा खामेनेई, जिंदा या मुर्दा? ट्रंप के दावे पर ईरान ने दिया जवाब, अमरीकी राष्ट्रपति ने दिया था सरेंडर का अल्टीमेटम

कहां है मुजतबा खामेनेई, जिंदा या मुर्दा? ट्रंप के दावे पर ईरान ने दिया जवाब, अमरीकी राष्ट्रपति ने दिया था सरेंडर का अल्टीमेटम

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के जिंदा होने पर ही संदेह जताया है। ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें नहीं लगता कि मोजतबा अभी जीवित हैं, क्योंकि अब तक. . .

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के जिंदा होने पर ही संदेह जताया है। ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें नहीं लगता कि मोजतबा अभी जीवित हैं, क्योंकि अब तक कोई भी उन्हें सार्वजनिक रूप से नहीं देख पाया है। इंटरव्यू के दौरान जब ट्रंप से ईरान की मौजूदा स्थिति और वहां के नेतृत्व पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता कि मोजतबा जिंदा भी हैं या नहीं। अब तक कोई उन्हें नहीं दिखा पाया है.” उन्होंने अफवाहों का जिक्र करते हुए आगे कहा, “मैं सुन रहा हूं कि वह जिंदा नहीं हैं, और अगर हैं तो अपने देश के लिए कुछ बुद्धिमानी भरा काम करें, यानी सरेंडर कर दें.” , जबकि ईरान सरकार ने इन अफवाहों का खंडन किया है और कहा है कि वे पूरी तरह ठीक हैं तथा सेना का नेतृत्व कर रहे हैं।
ईरान के नए सर्वोच्च नेता मुजतबा खामेनेई की स्थिति को लेकर रहस्य गहराता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में उनके स्वास्थ्य और अस्तित्व पर बड़े सवाल खड़े किए हैं। दावा किया जा रहा है कि अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों में मुजतबा गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि कुछ रिपोर्ट्स उनके मारे जाने की ओर भी इशारा कर रही हैं।
ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है, लेकिन मैं अभी नहीं करना चाहता क्योंकि शर्तें अभी पर्याप्त रूप से अच्छी नहीं हैं। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान के अधिकांश मिसाइल और ड्रोन निर्माण केंद्रों को नष्ट कर दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि दो दिनों के भीतर उनकी सैन्य शक्ति पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। राष्ट्रपति ने यह भी दावा किया कि ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ की सुरक्षा के लिए कई देश अमेरिका की मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, हालांकि उन्होंने उन देशों के नामों का खुलासा नहीं किया।

पता नहीं वह जीवित भी हैं या नहीं

इंटरव्यू में राष्ट्रपति ट्रंप ने मुजतबा खामेनेई के बारे में चौंकाने वाली जानकारी दी। ट्रंप ने कहा कि मुझे नहीं पता कि वह जीवित भी हैं या नहीं। अब तक कोई उन्हें (सार्वजनिक रूप से) सामने नहीं ला सका है। हालांकि ट्रंप ने उनकी मौत की खबरों को फिलहाल ‘अफवाह’ बताया, लेकिन साथ ही कड़ा संदेश देते हुए कहाकि मैं सुन रहा हूं कि वह जीवित नहीं हैं। और अगर वह जिंदा हैं, तो उन्हें अपने देश के लिए समझदारी भरा काम करना चाहिए और वह है सरेंडर (आत्मसमर्पण) करना।

घायल और डरे हुए हैं मुजतबा

अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने भी मुजतबा पर तीखा हमला बोला है। हेगसेथ के अनुसार, मुजतबा इन हमलों में ‘विकृत’ और ‘घायल’ हुए हैं। ईरानी अधिकारियों ने भी स्वीकार किया है कि उनके पैर में चोट आई है।
हेगसेथ ने मुजतबा की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि ईरान के पास कैमरों और वॉइस रिकॉर्डर की कमी नहीं है। फिर केवल लिखित बयान ही क्यों जारी किया गया? उनके पिता (अली खामेनेई) मारे जा चुके हैं; मुजतबा डरे हुए हैं, घायल हैं और भाग रहे हैं। उनके पास नेतृत्व की वैधता नहीं है।

सोशल मीडिया पर AI फोटो और गायब होने की अटकलें

मुजतबा खामेनेई को हाल ही में उनके पिता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उत्तराधिकारी चुना गया था। उन्हें जनता के सामने एक बयान देना था, लेकिन उनकी ओर से केवल एक लिखित संदेश ही आया। ईरान के साथ जारी संघर्ष पर बोलते हुए ट्रंप ने स्पष्ट किया कि ईरान डील करने के लिए उतावला है, लेकिन वे अभी इसके लिए तैयार नहीं हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम