Home » दुनिया » किम जोंग उन ने चुन लिया अपना वारिस, बेटी जू-ऐ बनेंगी उत्तर कोरिया की अगली शासक

किम जोंग उन ने चुन लिया अपना वारिस, बेटी जू-ऐ बनेंगी उत्तर कोरिया की अगली शासक

प्योंगयांग। नॉर्थ कोरिया के लीडर किम जोंग उन ने अपनी बेटी जू-ऐ को अपना वारिस चुन लिया है। साउथ कोरिया की जासूसी एजेंसी (NIS) ने गुरुवार को देश के सांसदों के सामने यह दावा किया है। नेशनल इंटेलिजेंस सर्विस (NIS). . .

प्योंगयांग। नॉर्थ कोरिया के लीडर किम जोंग उन ने अपनी बेटी जू-ऐ को अपना वारिस चुन लिया है। साउथ कोरिया की जासूसी एजेंसी (NIS) ने गुरुवार को देश के सांसदों के सामने यह दावा किया है। नेशनल इंटेलिजेंस सर्विस (NIS) ने कहा कि उनके इस दावे के पीछे कई चीजों को आधार बनाया गया है। इसमें उत्तर कोरिया के सरकारी कार्यक्रमों में जू ऐ की बढ़ती उपस्थिति एक अहम वजह है। इससे लगता है कि किम ने अपने वारिस पर फैसला ले लिया है।
NIS ने कहा है कि उनकी इस पर नजर होगी कि जू-ऐ इस महीने के आखिर में नॉर्थ कोरिया की पार्टी कांग्रेस में शामिल होंगी या इससे दूर रहेंगी। यह बड़ा पॉलिटिकल इवेंट पांच साल में एक बार होता है। टीनएज जू-ऐ का इस कार्यक्रम में आना इस बात की तस्दीक होगी कि वह सत्ता संभालने वाली अपने परिवार की चौथी पीढ़ी बनने जा रही हैं।

किम परिवार के बारे में बहुत कम जानकारी

जू-ऐ के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं है। उनके बारे में माना जाता है कि वह 13 साल की हैं। वह नवंबर 2022 में एक मिसाइल टेस्ट में पहली बार पब्लिक में अपने पिता के साथ दिखी थी। इसके बाद से वह लगातार अपने पिता के साथ देखी गई हैं। इसमें हथियारों के टेस्ट और मिलिट्री परेड शामिल हैं।
जू-ऐ पिछले साल सितंबर में पिता के साथ बीजिंग गई थीं। यह उनका विदेश में दिखने का पहला मौका था। इस दौरान किम ने उनको दुनिया के ताकतवर नेताओं से मिलाया था। इससे उनके अगली शासक बनने की चर्चा ने जोर पकड़ा। किम से पहले उनके दादा और पिता ने उत्तर कोरिया पर शासन किया है।

पिता के साथ मकबरे पहुंची

किम जू-ए इस साल की शुरुआत में पिता के साथ कुमसुसान मकबरे में पहुंची थीं। इससे ये अटकलें तेज हो गई कि वह किम जोंग के बाद नॉर्थ कोरिया की अगली शासक हो सकती हैं। किम जू-ए के बहुत छोटी होने के बावजूद पिता के साथ मौजूदगी उनकी भविष्य की अहम भूमिका हो दिखाती है।
साउथ कोरिया की इंटेलिजेंस एजेंसी को लगता है कि किम जू-ऐ का पब्लिक में आना इत्तेफाक नहीं है। उनको किम परिवार की चौथी पीढ़ी की नेता के तौर पर तैयार किया जा रहा है। इसलिए वह पिता के साथ पहले बीजिंग और फिर नॉर्थ कोरिया की अहम जगहों में से एक कुमसुसान मकबरा पहुंचीं।

किम जू-ऐ कौन हैं?

माना जाता है कि किम जू-ए का जन्म 2010 के दशक की शुरुआत में हुआ था। उत्तर कोरिया ने आधिकारिक तौर पर उनकी उम्र की पुष्टि नहीं की है। उत्तर कोरिया शासक परिवार के लोगों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी जाती है। ऐसा माना जाता है कि उनकी उम्र 13 से 14 साल हो सकती है।
दावा किया जाता है कि किम जू-ए किसी स्कूल या ट्रेनिंग सेंटर नहीं गईं। उन्हें प्योंगयांग में घर पर ही पढ़ाया गया है। उनको पढ़ाई के साथ घुड़सवारी और तैराकी की ट्रेनिंग दी गई है। उत्तर कोरियाई मीडिया उन्हें ह्यांगडो कहती है। यह शब्द नेताओं के उत्तराधिकारियों के लिए इस्तेमाल होता है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम