कूचबिहार। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक उन भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवारों से मिले, जिनके खिलाफ पुलिस ने मामले दर्ज किये हैं। उन्होंने उन सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के घर जाने और उनके परिवारों से मिलने के साथ ही हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े होने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि पुलिस आधी रात में भाजपा कार्यकर्ताओं के घर जा रही है और उनके परिवार के सदस्यों को प्रताड़ित कर रही है। उन्होंने सवाल किया कि पुलिस के साथ हवाई चप्पल पहनकर चेहरे पर काला कपड़ा बांधकर कौन आ रहा है। उन्होंने ने आरोप लगाया कि कहा-आधी रात भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवार के सदस्यों को पुलिस प्रताड़ित कर रही है। इसके साथ तृणमूल के नेता और समर्थक भी शामिल है।
आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक के काफिले पर तीन दिन पहले हमला हुआ है। गृह एवं युवा मामले और खेल राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक की ओर से कहा गया था कि उनके काफिले पर तृणमूल कांग्रेस समर्थित गुंडों ने हमला किया है. दरअसल यह अटैक तब हुआ जब वह कूचबिहार के दिनहाटा इलाके में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने जा रहे थे। इसेक बाद से ही बंगाल की राजनीती गरमाई हुई है। इस हमले के बाद लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों पर हमला हो रहा है और इन पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक पहुंचे थे।