Home » पश्चिम बंगाल » कैदियों के संग मनाया गया क्रिसमस

कैदियों के संग मनाया गया क्रिसमस

इस्लामपुर। इस्लामपुर सुधार‌ गृह के बंदियों संग इस्लामपुर के महकमा शासक और व्यवसायी संगठन ने क्रिसमस मनाया। शनिवार को क्रिसमस के अवसर पर इस्लामपुर सुधार गृह में जाकर इन्होंने कैदियों के बीच केक व खाद्य सामग्री महकमा शासक सप्तर्षि नाग. . .

इस्लामपुर। इस्लामपुर सुधार‌ गृह के बंदियों संग इस्लामपुर के महकमा शासक और व्यवसायी संगठन ने क्रिसमस मनाया। शनिवार को क्रिसमस के अवसर पर इस्लामपुर सुधार गृह में जाकर इन्होंने कैदियों के बीच केक व खाद्य सामग्री महकमा शासक सप्तर्षि नाग और व्यवसायी संगठन के सदस्यों ने बांटी। करीब 104 कैदियों के बीच केक, बिस्कुट, फल-फूल सहित अन्य खाद्य सामग्री बांटी गई।
इस अवसर पर महकमा शासक और व्यवसायी संगठन के सदस्यों ने कहा कि आप सभी कैदी आज संकल्प लें, कि बुरे रास्ते पर नहीं चलेंगे। यहां से निकलने के बाद नया जीवन शुरू करेंगे। जेल में आने से जीवन समाप्त नहीं होता है, अगर मन में दृढ़ विश्वास हो तो आप यहां से बाहर जाने के बाद समाज को कुछ करके दिखा सकते हैं। गलती को सुधार कर अच्छे मार्ग पर चलना ही बेहतर इंसान कहलाता है। आपने अभी तक जो गलती की है, उसे सुधारें।

Web Stories
 
ये हैं दुनिया के सबसे साफ शहर, एक बार जरूर करें विजिट धूप में ज्यादा देर बैठने से हो सकते हैं ये नुकसान घर के इस कोने में भारी सामान रखने से हो सकते हैं कंगाल रोजाना 5 मिनट भाप लेने से चेहरे पर आएगा निखार रोज सुबह में ये काम करने से तेजी से होगा वेट लॉस