Home » दुनिया » क्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध ?: अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बात, हो सकता है 45 दिन का सीजफायर

क्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध ?: अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बात, हो सकता है 45 दिन का सीजफायर

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से दी गई समय-सीमा खत्म होने का वक्त जैसे-जैसे करीब आ रहा है, अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमले तेज कर दिए। राजधानी तेहरान के दक्षिण-पश्चिम में स्थित एक शहर की. . .

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से दी गई समय-सीमा खत्म होने का वक्त जैसे-जैसे करीब आ रहा है, अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमले तेज कर दिए। राजधानी तेहरान के दक्षिण-पश्चिम में स्थित एक शहर की एक रिहायशी इमारत पर हुए हवाई हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। ईरानी मीडिया ने यह जानकारी दी।
तेहरान में शरीफ यूनिवर्सिटी पर को भी निशाना बनाया गया। ईरानी मीडिया ने इन हमलों और वहां इमारतों को हुए नुकसान की जानकारी दी, साथ ही परिसर के पास स्थित प्राकृतिक गैस वितरण केंद्र पर भी असर पड़ने की बात कही। इस यूनिवर्सिटी पर वर्षों से कई देशों ने प्रतिबंध लगा रखे हैं क्योंकि इसका सैन्य कार्यों, खासकर ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम से संबंध रहा है। यह मिसाइल कार्यक्रम अर्धसैनिक बल रिवोल्यूशनरी गार्ड के नियंत्रण में है। रिवोल्यूशनरी गार्ड और अन्य सुरक्षा बल अपने ठिकानों पर लगातार हमलों के कारण वैकल्पिक स्थानों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
ईरान में रात भर धमाकों की आवाजें गूंजती रहीं। कम ऊंचाई पर उड़ते लड़ाकू विमानों की आवाज भी कई घंटों तक सुनाई देती रही। इस बीच, सरकारी समाचार पत्र ‘ईरान’ ने एक ऑनलाइन खबर में बताया कि दक्षिण तेहरान में स्थित शहर कोम के एक रिहायशी इलाके में हुए हवाई हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि कोम में हुए हमले में किस चीज को निशाना बनाया गया है।

अबू धाबी में एक विदेशी नागरिक घायल

अबू धाबी के मीडिया कार्यालय के अनुसार शहर में एक घाना का नागरिक गिरते हुए छर्रों की चपेट में आने से मामूली रूप से घायल हो गया है। मीडिया कार्यालय के मुताबिक, यह घटना मुसफ्फा स्थित ‘रिन सिस्टम्स कंपनी’ में हुई, जब हवाई सुरक्षा प्रणाली ने सफलतापूर्वक एक हमले को नाकाम कर दिया। कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “संबंधित अधिकारी जनता से आग्रह करते हैं कि वो केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें और किसी भी तरह की अफवाह या बिना पुष्टि वाली जानकारी को फैलाने से बचें।”

मध्य इजरायल में हुए भीषण हमले

मध्य इजरायल पर ईरान के हालिया हमलों के बाद, Petah Tikvah में इंटरसेप्टर मिसाइलों की चपेट में आने से 34 साल की एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। खबर में बताया गया है कि पूरे मध्य इजरायल में कम से कम 15 जगहों पर मिसाइलें गिरी हैं और Tel Aviv में एक इमारत को नुकसान पहुंचा है।

अक्टूबर से अब तक गाजा में 700 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए

गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में हुए युद्धविराम के बाद से गाजा पट्टी में लगभग हर दिन इजरायली गोलीबारी और हमले हो रहे हैं। तब से 700 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं। हमास के नेतृत्व वाली सरकार का हिस्सा यह मंत्रालय हताहतों का विस्तृत रिकॉर्ड रखता है, जिसे संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों और स्वतंत्र विशेषज्ञों द्वारा आम तौर पर विश्वसनीय माना जाता है। इसमें नागरिकों और आतंकवादियों का अलग-अलग विवरण नहीं दिया गया है।

45 दिन के सीज़फ़ायर प्लान पर ज़ोर – रिपोर्ट

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस युद्ध मेंमध्यस्थ दो चरणों वाली एक डील करवाने पर काम कर रहे हैं। पहले चरण में 45-दिन के सीज़फ़ायर का प्रस्ताव है, जिसके दौरान दोनों पक्ष युद्ध को हमेशा के लिए खत्म करने पर बातचीत करेंगे। अगर बातचीत में प्रगति होती है तो सीज़फ़ायर को बढ़ाया जा सकता है ताकि अंतिम समझौते के लिए और समय मिल सके।

शरीफ यूनिवर्सिटी को बनाया निशाना

एयर स्ट्राइक में तेहरान की प्रसिद्ध शरीफ यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी को भी निशाना बनाया गया। इस पर सिलसिलेवार हमले हुए है। यूनिवर्सिटी की इमारतों और पास स्थित गैस वितरण केंद्र को भारी नुकसान पहुंचा है। विशेषज्ञों का मानना है कि शरीफ यूनिवर्सिटी को इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि यहां ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम (रिवोल्यूशनरी गार्ड्स द्वारा नियंत्रित) पर काम होता है।

एयर स्ट्राइक में 13 लोगों की मौत

एक ओर जहां ट्रंप समझौते करने के लिए ईरान पर दबाव बना रहे हैं वहीं अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर भीषण बमबारी भी हो रही है। सोमवार सुबह तेहरान के दक्षिण-पश्चिम इलाके में एक रिहायशी इमारत पर हुए हवाई हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम