Home » कुछ हटकर » खतरे से बचने के लिए प्रज्ञान ने मारी रजनीकांत स्टाइल में पलटी

खतरे से बचने के लिए प्रज्ञान ने मारी रजनीकांत स्टाइल में पलटी

नई दिल्ली। इसरो का चंद्रयान मिशन-3 चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर अपने अभियान में लगा हुआ है। इसरो के चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान अपने रिसर्च कर रहे हैं। इस बीच इसरो की तरफ से रोवर प्रज्ञान का. . .

नई दिल्ली। इसरो का चंद्रयान मिशन-3 चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर अपने अभियान में लगा हुआ है। इसरो के चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान अपने रिसर्च कर रहे हैं। इस बीच इसरो की तरफ से रोवर प्रज्ञान का वीडियो जारी किया गया। वीडियो में रोवर चंद्रमा की सतह पर गोल-गोल घूमता नजर आ रहा है। इससे पहले इसरो ने कहा है कि चंद्रयान-3 मिशन के तीन उद्देश्यों में से दो हासिल कर लिए गए हैं। ये हैं : चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित सॉफ्ट लैंडिंग और चंद्र सतह पर रोवर की चहलकदमी। चंद्रमा की सतह पर वैज्ञानिक प्रयोगों से संबंधित तीसरे लक्ष्य को पूरा करने का काम चल रहा है।