Home » बिहार » खेसारी लाल यादव ने राजनीति से लिया संन्यास! बोले- पॉलिटिक्समेरे बस की बात नहीं, वहां झूठ बोलना पड़ता है…

खेसारी लाल यादव ने राजनीति से लिया संन्यास! बोले- पॉलिटिक्समेरे बस की बात नहीं, वहां झूठ बोलना पड़ता है…

पटना। भोजपुरी फिल्म जगत के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने राजनीति में कदम रखने की तमाम अटकलों पर पूर्णविराम लगा दिया है। हाल ही में रितेश पांडे द्वारा जन सुराज छोड़ भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं और मनोज तिवारी. . .

पटना। भोजपुरी फिल्म जगत के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने राजनीति में कदम रखने की तमाम अटकलों पर पूर्णविराम लगा दिया है। हाल ही में रितेश पांडे द्वारा जन सुराज छोड़ भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं और मनोज तिवारी के बयानों के बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि खेसारी भी चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। इन चर्चाओं पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए अभिनेता ने दो टूक कहा कि वे एक कलाकार हैं और ताउम्र कलाकार ही बने रहना चाहते हैं।

“मैं सच बोलने वाला इंसान हूं”

राजनीति से दूरी बनाने के सवाल पर खेसारी लाल यादव ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “राजनीति मेरे बस की बात नहीं है। वहां झूठ बोलना पड़ता है और मैं सच बोलने वाला इंसान हूं। मैं एक कलाकार हूं और कला के जरिए ही लोगों की सेवा करना चाहता हूं।” उन्होंने साफ किया कि सार्वजनिक जीवन में रहते हुए वे अपनी बेबाकी बरकरार रखना चाहते हैं, जो राजनीति में शायद संभव नहीं है।

तेज प्रताप और स्टारडम पर प्रतिक्रिया

पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव के हालिया बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए खेसारी ने शालीनता से जवाब दिया। उन्होंने कहा, “स्टारडम कभी स्थायी नहीं होता। यह प्रकृति का नियम है कि आज कोई स्टार है, तो कल कोई और होगा। इसे लेकर अहंकार पालना सही नहीं है।”


बेटियों की सुरक्षा और सामाजिक मुद्दों पर बेबाकी

नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत और उसके परिवार को मिल रही धमकियों पर खेसारी ने गहरा दुख जताया। उन्होंने बिहार सरकार को घेरते हुए कहा कि जिस राज्य में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, वहां प्रशासन को गंभीरता से आत्मचिंतन करने की जरूरत है। भावुक होते हुए उन्होंने कहा, “हर घर में एक बेटी जरूर होनी चाहिए, ताकि समाज बेटियों के दर्द और उनकी अहमियत को समझ सके।”

शराबबंदी और मटन-चिकन बिक्री पर रोक

बिहार में शराबबंदी की समीक्षा और खुले में मांस की बिक्री पर रोक जैसे प्रशासनिक फैसलों पर खेसारी ने सधा हुआ रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि यह सरकार के नीतिगत विषय हैं और समीक्षा करना भी सरकार का ही काम है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम