डेस्क। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा आज अपना 25वां जन्मदिन मना रही हैं। पंड्या ने इस खास मौके पर एक प्यारी फोटो शेयर करके माहिका को बर्थडे विश किया. ये फोटो काफी वायरल हो रही है।
रोमांटिक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे माई प्रिंसेस
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच हार्दिक पंड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को दिल छू लेने वाला जन्मदिन का तोहफा दिया है। पंड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड को आधी रात को सोशल मीडिया पर रोमांटिक अंदाज में बधाई दी। इस खास मौके पर उन्होंने एक प्यारी फोटो शेयर की, जो देखते ही देखते वायरल हो गई।
हार्दिक पंड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के बर्थडे पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें ये कपल स्विमिंग पूल में नजर आ रहा है और हार्दिक ने माहिका को गले लगा रखा है। हार्दिक पंड्या ने ये रोमांटिक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे माई प्रिंसेस। ‘

माहिका शर्मा वर्ल्ड कप में सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में पहुंच रही हैं
माहिका शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हर मैच में हार्दिक को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में पहुंच रही हैं। वह टीम के साथ ट्रैवल करती हुईं भी नजर आई हैं। माहिका भारत-पाकिस्तान मैच के लिए हार्दिक के साथ श्रीलंका भी गईं थीं।
माहिका शर्मा 25वां जन्मदिन मना रही हैं
माहिका शर्मा एक मॉडल, एक्ट्रेस और फिटनेस कंटेंट क्रिएटर हैं। दिल्ली में जन्मीं महिएका ने इकोनॉमिक्स और फाइनेंस में ग्रेजुएशन किया है। वह आज अपना 25वां जन्मदिन मना रही हैं। हार्दिक और माहिका का रिश्ता पिछले साल से चर्चा में है। हार्दिक ने 2024 में अपनी पूर्व पत्नी नताशा स्टेनकोविक से तलाक लिया था, जिसके बाद वह माहिका के साथ नजर आ रहे हैं।हार्दिक पंड्या की बात की जाए तो वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के लिए बड़े मैच विनर साबित हो रहे हैं. वह 4 मैचों में 1 अर्धशतक के साथ 87 रन बना चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने 5 विकेट भी हासिल किए हैं। नामीबिया के खिलाफ वह प्लेयर ऑफ द मैच भी चुने गए थे।