Home » पश्चिम बंगाल » गाड़ी के धक्के से वृद्धा की हुई मौत, दुर्घटना के बाद चालक फरार

गाड़ी के धक्के से वृद्धा की हुई मौत, दुर्घटना के बाद चालक फरार

मालदा। एक बोलेरो गाड़ी के धक्के से एक वृद्धा की मौत हो गई। घटना गुरुवार दोपहर पुराने मालदा थाना के नारायणपुर प्राइमरी स्कूल के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर घटी। लोगों ने वृद्धा को तुरंत मालदा मेडिकल कालेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों. . .

मालदा। एक बोलेरो गाड़ी के धक्के से एक वृद्धा की मौत हो गई। घटना गुरुवार दोपहर पुराने मालदा थाना के नारायणपुर प्राइमरी स्कूल के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर घटी। लोगों ने वृद्धा को तुरंत मालदा मेडिकल कालेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बैग से बरामद आधार से उसकी पहचान किस्कू हांसदा (62) के रूप में हुई है। उसका घर सिमूलधाप इलाके में है। चालाक गाड़ी लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जाँच में जूट गई है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम