Home » बिजनेस » चांदी ₹1.75 लाख सस्ती, हाई से क्रैश हुआ भाव, सोना 38000 रुपये टूटा, जानिए आज 15 फरवरी को क्‍या भाव बिक रहा गोल्‍ड-सिल्‍वर

चांदी ₹1.75 लाख सस्ती, हाई से क्रैश हुआ भाव, सोना 38000 रुपये टूटा, जानिए आज 15 फरवरी को क्‍या भाव बिक रहा गोल्‍ड-सिल्‍वर

डेस्क। सोने और चांदी (Gold and Silver) खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए अच्‍छी खबर हो सकती है। चांदी के दाम एक ही दिन में करीब 17 हजार रुपये प्रति किलो तक कम हो गए हैं। वहीं. . .

डेस्क। सोने और चांदी (Gold and Silver) खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए अच्‍छी खबर हो सकती है। चांदी के दाम एक ही दिन में करीब 17 हजार रुपये प्रति किलो तक कम हो गए हैं। वहीं सोना भी प्रति 10 ग्राम 3,000 रुपये के करीब सस्‍ता हो गया है। IBJA के अनुसार, 24 कैरेट सोने के दाम 1,55,650 रुपये प्रति 10 ग्राम से गिर कर 1,52,765 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। गहने-जवाहरात बनवाने के लिए इस्‍तेमाल किया जाने वाला 22 कैरेट सोने का भाव 1,42,575 रुपये प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,39,933 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। वहीं 18 कैरेट सोने के भाव में भी 2,220 रुपये से ज्‍यादा की कमी आई है। ये 1,42,575 रुपये प्रति 10 ग्राम से गिर कर 1,14,574 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर आ गया है।

चांदी के दाम एक ही दिन में कितने कम हो गए?

चांदी की कीमतों में भी जोरदार गिरावट आई है. यानी चांदी खरीदने वालों की भी ‘चांदी’ है। IBJA के मुताबिक, चांदी का दाम 2,42,433 रुपये से 16,500 रुपये से ज्‍यादा कम होकर 2,42,433 हो गया है. पहले चांदी 2,59,133 रुपये प्रति किलो के स्तर पर था।

MCX पर रिकॉर्ड हाई से कितना सस्‍ता हो गया सोना-चांदी?

बीते 29 जनवरी को MCX पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी ने 4,20,800 रुपये का ऑल टाइम हाई छुआ था, जो कि इस हफ्ते 2,44,999 रुपये के भाव पर क्‍लोज हुई ह , यानी चांदी अपने ऑल टाइम हाई से करीब 1.76 लाख रुपये तक सस्‍ती हो गई है। इसी तरह सोने का भाव देखें तो 29 जनवरी को ही अप्रैल डिलीवरी वाले गोल्‍ड ने 1.94 लाख रुपये का ऑल टाइम हाई बनाया था, वो इस हफ्ते 1,56,200 रुपये पर क्‍लोज हुआ है. यानी सोना 38 हजार रुपये तक सस्‍ता हो गया है।

हाजिर सोने-चांदी के दाम रिकॉर्ड हाई से कितने कम हुए?

IBJA के भाव देखें तो 24 कैरेट सोना 29 जनवरी को 1,76,121 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था, जो बीते शुक्रवार यानी 13 फरवरी को 1,52,765 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है, यानी हाजिर सोना अपने ऑल टाइम हाई से 23,356 रुपये सस्‍ता हो गया है। चांदी का भाव 29 जनवरी को ही 3,85,933 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया था, जो शुक्रवार शाम तक 2,42,433 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया, यानी हाजिर चांदी भी 1,43,500 रुपये तक सस्‍ती हो गई है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम