कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बेलदा में एक बड़ी चुनावी रैली की। इस रैली में उन्होंने भाजपा की नीतियों पर जमकर निशाना साधा। ममता बनर्जी ने जनता को चेतावनी देते हुए कहा, भाजपा चुनाव खत्म होते ही गैस और कैश देना बंद कर देगी। उन्होंने इसे भाजपा की एक सोची-समझी चाल और चुनावी खेल करार दिया।
भाजपा समाज के विभिन्न वर्गों के बीच नफरत और झगड़े पैदा कर रही : ममता
ममता बनर्जी ने भाजपा पर समाज को बांटने का गंभीर आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज के विभिन्न वर्गों के बीच नफरत और झगड़े पैदा कर रही है। मुख्यमंत्री के अनुसार, भाजपा इस तनावपूर्ण स्थिति का फायदा उठाकर देश को लूटना चाहती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भाजपा के बहकावे में न आएं। ममता बनर्जी ने साफ किया कि भाजपा केवल सत्ता के लिए लोगों को आपस में लड़ाने का काम कर रही है और चुनाव के बाद वह अपने वादों से मुकर जाएगी।
बीजेपी सभी वर्गों को आपस में लड़वा रही है: सीएम
ममता ने आरोप लगाया कि बीजेपी समाज के सभी वर्ग के लोगों को आपस में लड़वा रही है. वह इस स्थिति का फायदा उठाकर देश को लूटना चाहती है। इसके अलावा टीएमसी नेता ने पार्टी में टिकट बंटवारे को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने पार्टी नेताओं को संदेश देते हुए कहा कि कभी-कभी बदलाव जरूर होता है। महिलाओं, अल्पसंख्यकों और आदिवासियों को भी मौका मिलना चाहिए. टिकट न मिलने का मतलब पार्टी का विरोध नहीं होता है। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी को सभी को साथ लेकर चलना जरूरी है। जो जनता के लिए काम करेगा, उसे सम्मान मिलेगा. रैली के दौरान ममता ने लोक कलाकारों के साथ नृत्य कर समर्थकों में उत्साह भी भरा