Home » एक्सक्लूसिव » चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में केंद्रीय बलों की तैनाती , कल से चरणबद्ध तरीके से राज्य में पहुंचना शुरू, जाने किस जिले में कितनी कंपनियां तैनात

चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में केंद्रीय बलों की तैनाती , कल से चरणबद्ध तरीके से राज्य में पहुंचना शुरू, जाने किस जिले में कितनी कंपनियां तैनात

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन उससे पहले ही राज्य में केंद्रीय बलों की तैनाती शुरू हो रही है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार से. . .

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन उससे पहले ही राज्य में केंद्रीय बलों की तैनाती शुरू हो रही है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार से चरणबद्ध तरीके से केंद्रीय बल राज्य में पहुंचना शुरू कर देंगे। पहले तय कार्यक्रम के मुताबिक 28 फरवरी को बलों के आने की बात थी, लेकिन एक दिन पहले ही उनके आगमन से प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

8 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित

राज्य में इस समय एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रेविसिओं) की प्रक्रिया चल रही है और 28 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जानी है। इस बीच विभिन्न जिलों से तनाव, विरोध और झड़पों की खबरें सामने आई हैं। सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि नाम काटने और सूचनाओं में गड़बड़ी के कारण कई मतदाता परेशान हुए हैं। वहीं केंद्र की सत्ताधारी पार्टी और राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कहना है कि चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत पारदर्शी तरीके से सूची संशोधन किया जा रहा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि अंतिम मतदाता सूची जारी होने से पहले कानून-व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने यह कदम उठाया है। आयोग के सूत्रों के अनुसार, चुनाव से पहले शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए रूट मार्च और संवेदनशील इलाकों के दौरे हेतु केंद्रीय बलों की तैनाती की जा रही है।

कुल कितनी कंपनियां आएंगी?

सूत्रों के मुताबिक, राज्य में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए कुल 240 कंपनियां केंद्रीय बलों की तैनात की जाएंगी। आयोग ने जिलावार तैनाती की एक रूपरेखा तैयार की है। बल राज्य में पहुंचने के बाद संबंधित जिलों में भेजे जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल भी तैनात किए जा सकते हैं।

किस जिले में कितनी तैनाती?

@ प्रारंभिक योजना के अनुसार:

@कोलकाता में 12 कंपनियां तैनात की जाएंगी।

@ मालदा डिस्ट्रिक्ट में भी 12 कंपनियां भेजी जाएंगी।

सबसे अधिक तैनाती पूर्ब मेदिनीपुर डिस्ट्रिक्ट में होगी, जहां 14 कंपनियां केंद्रीय बलों की मौजूद रहेंगी। आयोग के सूत्रों का कहना है कि आगे चलकर स्थिति के आकलन के आधार पर तैनाती में बदलाव संभव है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम