Home » पश्चिम बंगाल » जयंती पर याद किये गए किंवदंती गायक मोहम्मद रफी

जयंती पर याद किये गए किंवदंती गायक मोहम्मद रफी

मालदा। अमल स्मृति संघ और जिले के संगीतकारों ने किंवदंती गायक‌ मोहम्मद रफी की 97वीं जयंती मनाई। शुक्रवार शाम मालदा के मकदूमपुर इलाके में मोहम्मद रफी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर संगीत के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस. . .

मालदा। अमल स्मृति संघ और जिले के संगीतकारों ने किंवदंती गायक‌ मोहम्मद रफी की 97वीं जयंती मनाई। शुक्रवार शाम मालदा के मकदूमपुर इलाके में मोहम्मद रफी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर संगीत के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान आयोजक गौतम साहा, अमल स्मृति संघ के सचिव वैद्यनाथ दास सहित अन्य उपस्थित थे। इस दौरान जिले के विभिन्न इलाकों से आये गायकों ने मोहम्मद रफी के गानों को अपनी आवाज़ में पेश किया।
इस बारे गौतम साहा ने बताया कि विगत दो वर्षों से किंवदंती गायक मोहम्मद रफी की जयंती मनाई जा रही है। इस साल 97वीं जयंती मनाई गई।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम