Home » मनोरंजन » जहीर पर सोनाक्षी सिन्हा को नहीं भरोसा, शादी के बाद जी रही हैं इस टेंशन में, ‘प्रैंकोफोबीया’ से गुजर रही,देखें वीडियो

जहीर पर सोनाक्षी सिन्हा को नहीं भरोसा, शादी के बाद जी रही हैं इस टेंशन में, ‘प्रैंकोफोबीया’ से गुजर रही,देखें वीडियो

डेस्क। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं। बता दें कि कपल अपने हंसी मजाक के वीडियो अकसर शेयर करता है। ऐसे में सोनाक्षी को हमेशा यह डर सताता रहता. . .

डेस्क। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं। बता दें कि कपल अपने हंसी मजाक के वीडियो अकसर शेयर करता है। ऐसे में सोनाक्षी को हमेशा यह डर सताता रहता है कि कहीं जहीर उनके साथ कोई मजाक ना कर दें। कई बार ऐसा हो चुका है जब जहीर सोनाक्षी के साथ मजाक कर चुके हैं जिसके बाद से एक्ट्रेस डरी हुई हैं। अब वह अपने ही घर में फूंक-फूंक कर कदम रखती हैं। सोनाक्षी घर में घुसने से पहले मुआयना करती हैं कि सब ठीक तो है।

टेंशन से जूझ रही हैं सोनाक्षी

शादी के बाद से सोनाक्षी इसी टेंशन में जीती है कि जहीर पता नहीं कब मजाक कर दें। शादी के बाद से वह ‘प्रैंकोफोबीया’ से गुजर रही हैं। हाल ही में सोनाक्षी ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह बुरी तरह से डरी हुई नजर आ रही हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में सोनाक्षी घर में डर-डर के घुंसती नजर आ रही हैं। उन्हें लगता है कि दाल में कुछ तो काला है। उन्हें गड़बड़ का शक होता है वह पति से पूछती हैं कि तुम क्या कर रहे हो ? जिसके बाद जहीर कहते हैं कि कुछ नहीं तुम बस अंदर आ जाओ। सोनाक्षी को जहीर पर भरोसा नहीं होता है वह बार-बार पूछती हैं जहीर कहते हैं कि भरोसा करो, लेकिन सोनाक्षी को उनपर भरोसा नहीं होता।

सोनाक्षी को होता है जहीर पर शक

सोनाक्षी का शक देख जहीर जोर से हंसने लगते हैं। इस वीडियो को पोस्ट करने के साथ ही वह कैप्शन में लिखती हैं- ‘प्रैंकोफीबिया हो गया यार’ बता दें कि इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- दोनों की जोड़ी बेस्ट है तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- दोनों पति पत्नी से ज्यादा बहुत अच्छे दोस्त हैं। बता दें कि दोनों की शादी 3 जून साल 2024 में हुई थी। दोनों की शादी काफी प्राइवेसी में हुई क्योंकि सोनाक्षी को मुस्लिम धर्म में शादी करने की वजह से काफी ट्रोल किया जा रहा था।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम