Home » झारखण्ड » जाने रांची में कैसे हुआ एयर एम्बुलेंस क्रैश , कौन-कौन थे सवार? मृतकों की लिस्ट आई सामने, सभी 7 शव बरामद

जाने रांची में कैसे हुआ एयर एम्बुलेंस क्रैश , कौन-कौन थे सवार? मृतकों की लिस्ट आई सामने, सभी 7 शव बरामद

चतरा। झारखंड के चतरा में हुए प्लेन क्रैश में दो क्रू मेंबर और पांच पैसेंजर समेत सभी 7 लोगों की मौत हो गई है। रेस्क्यू टीम ने सभी 7 शव बरामद कर लिए है, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. . .

चतरा। झारखंड के चतरा में हुए प्लेन क्रैश में दो क्रू मेंबर और पांच पैसेंजर समेत सभी 7 लोगों की मौत हो गई है। रेस्क्यू टीम ने सभी 7 शव बरामद कर लिए है, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हैं। जो चार्टर प्लेन हादसे का शिकार हुआ है वह एक एयर एंबुलेंस था। उसमें रांची में भर्ती बर्न इंजरी के एक मरीज को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था।

कैसे-कहां क्रैश हुआ प्लेन?

विमान ने शाम 7 बजकर 11 मिनट पर रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी जिसे रात साढ़े 8 बजे दिल्ली पहुंचना था। लेकिन उड़ान के 23 मिनट बाद 7 बजकर 34 मिनट पर प्लेन का संपर्क ATC से टूट गया और फिर विमान हादसे का शिकार हो गया। ये हादसा चतरा जिले के सिमरिया ब्लॉक के पास हुआ। विमान का मलबा सिमरिया के कसरिया गांव के जंगल में गिरा। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि एयर एंबुलेंस खराब मौसम या तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटना का शिकार हुई है।

पायलट ने रूट बदलने की परमिशन मांगी थी

जांच अधिकारियों का कहना है कि हादसे के समय विमान करीब 6000 फीट की ऊंचाई पर था और उसे मौसम के खराब होने का अंदेशा हो गया था। इसलिए पायलट ने कोलकाता एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) से संपर्क करके रूट बदलने की परमिशन मांगी। शाम के करीब 7 बजकर 34 मिनट की बात है, लेकिन ATC का जवाब मिलने से पहले ही संपर्क टूट गया। इसके बाद विमान के क्रैशन होने की खबर आई, जिसमें सवार सातों लोग मारे गए।

कौन-कौन थे सवार?

हादसे के वक्त प्लेन में दो क्रू मेंबर के साथ एक मरीज, उनके दो अटेंडेंट, एक डॉक्टर, एक पारा मेडिकल स्टाफ समेत कुल सात लोग सवार थे। हादसे में विमान के पायलट कैप्टन विवेक विकास भगत और को-पायलट कैप्टन सवराजदीप सिंह के साथ बर्न इंजरी के मरीज संजय कुमार, अटेंडेंट अर्चना देवी और ध्रुव कुमार के अलावा डॉक्टर विकास कुमार गुप्ता और पारा मेडिकल स्टाफ सचिन कुमार मिश्रा शामिल थे।

मृतकों की लिस्ट इस प्रकार है-

कैप्टन विवेक विकास भगत (पायलट)
कैप्टन सबराजदीप सिंह (को-पायलट)
संजय कुमार (मरीज)
अर्चना देवी (मरीज की परिजन)
ध्रुव कुमार (मरीज के परिजन)
विकास कुमार गुप्ता (डॉक्टर)
सचिन कुमार मिश्रा (नर्स)

आज चतरा पहुंचेगी सिविल एविएशन की टीम

झारखंड के चतरा में प्लेन क्रैश की साइट पर डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन अपने रेस्क्यू टीम के साथ मौजूद है तो हादसे को लेकर DGCA भी एक्शन में है। आज सिविल एविएशन की टीम चतरा पहुंचेगी और ब्लैक बॉक्स बरामद किया जाएगा।

रेडबर्ड कंपनी की थी एयर एंबुलेंस

क्रैश होने वाली एयर एंबुलेंस रेडबर्ड कंपनी की थी। अब एयरक्रॉफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो AIB हादसे की जांच करेगी। इसको लेकर AIB की टीम भी क्रैश साइट पर पहुंचने वाली है। क्रैश होने वाली एयर एंबुलेंस VT-AJV रेडबर्ड एयरवेज कंपनी का बीचक्राफ्ट किंग एयर BE9L विमान था।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम