Home » राजस्थान » जारी हुआ राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, 94.23 प्रतिशत रहा परिणाम, छात्राओं ने मारी बाजी

जारी हुआ राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, 94.23 प्रतिशत रहा परिणाम, छात्राओं ने मारी बाजी

नई दिल्ली। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इस वर्ष कुल 94.23% छात्र सफल घोषित हुए हैं, जो पिछले साल के 93.06% के मुकाबले 1.17% अधिक है, जिससे इस बार रिजल्ट में. . .

नई दिल्ली। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इस वर्ष कुल 94.23% छात्र सफल घोषित हुए हैं, जो पिछले साल के 93.06% के मुकाबले 1.17% अधिक है, जिससे इस बार रिजल्ट में सुधार देखने को मिला है।
राजस्‍थान के लगभग 10 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को 10वीं के नतीजों का इंतजार था। कक्षा 5वीं और 8वीं बोर्ड के नतीजे भी आज ही घोषित कर दिए गए हैं। राजस्थान के शिक्षा मंत्री ने एक्‍स पोस्‍ट पर यह जानकारी दी कि आज दोपहर 1 बजे बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी होंगे।राजस्‍थान बोर्ड की परीक्षा फरवरी में खत्‍म होने के बाद बोर्ड ने बहुत तेजी से रिजल्‍ट घोषित करने की तैयारी की और 28 फरवरी को खत्‍म होने वाली परीक्षा के नतीजे आज जारी करेगा। राजस्‍थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में करीब 10 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्‍सा लिया था। रिजल्‍ट आने के बाद स्‍टूडेंटस rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपने नतीजे देख पाएंगे। राजस्‍थान बोर्ड 10वीं के साथ साथ आज 5वीं और 8वीं क्‍लास के नतीजे भी जारी करेगा।ऐसे में पांचवी और आठवीं की परीक्षा देने वाले स्‍टूडेंटस भी अपना रिजल्‍ट चेक कर सकेंगे. 5वीं और 8वीं का रिजल्‍ट बोर्ड की वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर चेक किया जा सकेगा। छात्र इस वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे. इसके अलावा rajpsp.nic.in पर भी ऑनलाइन अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

10वीं की परीक्षा कब हुई थी?

इस साल राजस्थान बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी 2026 से शुरू हुई थीं और 28 फरवरी 2026 तक चली थीं.बोर्ड ने पूरे राजस्थान में 6195 परीक्षा केंद्रों पर विषयवार 175 विषयों की परीक्षा आयोजित की थी। जिसके बाद से बोर्ड नतीजों को लेकर तरह तरह की कयास लगाए जा रहे थे. जिसके बाद कल बोर्ड की ओर से सोशल मीडिया पोस्‍ट के जरिए जानकारी दी गई कि राजस्‍थान बोर्ड 24 मार्च को 10वीं का रिजल्‍ट जारी करेगा। ऐसा पहली बार है जब राजस्‍थान बोर्ड 10वीं का रिजल्‍ट मार्च में जारी कर रहा है इससे पहले बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे मई महीने में जारी किए जाते थे।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम