Home » देश » जोजिला-सोनमर्ग हाईवे पर हिमस्खलन में 7 लोगों की मौत, 5 घायल; बर्फ में दबी कई गाड़ियां, श्रीनगर-लेह हाईवे बंद

जोजिला-सोनमर्ग हाईवे पर हिमस्खलन में 7 लोगों की मौत, 5 घायल; बर्फ में दबी कई गाड़ियां, श्रीनगर-लेह हाईवे बंद

लेह। लद्दाख के जोजिला दर्रा (Zoji La) में श्रीनगर-लेह हाईवे पर बड़ी अनहोनी हुई है। हाईवे पर भारी हिमस्खलन (Avalanche) होने से सात लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। इस हिमस्खलन की चपेट में कई गाड़ियां. . .

लेह। लद्दाख के जोजिला दर्रा (Zoji La) में श्रीनगर-लेह हाईवे पर बड़ी अनहोनी हुई है। हाईवे पर भारी हिमस्खलन (Avalanche) होने से सात लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। इस हिमस्खलन की चपेट में कई गाड़ियां आ गईं और यह हाईवे बंद हो गया। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर में भारी हिमस्खलन के बाद कम से कम 15 गाड़ियां बर्फ में आधी या पूरी तरह से दब गईं। इसके बाद प्रशासन ने एक बड़ा बचाव अभियान शुरू किया। इसमें पुलिस, सेना, सीमा सड़क संगठन (BRO), एसडीआरएफ और सोनमर्ग व द्रास के जिला प्रशासन शामिल हैं। सड़क को साफ करने के लिए लोग और मशीनें काम पर लगी हुई हैं।


कहां हुआ हादसा?

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर में द्रास के जोजिला दर्रे पर ‘कैप्टन-टर्न’ के पास हाईवे पर चल रही गाड़ियों पर हिमस्खलन हुआ। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, द्रास के सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट विशाल अत्री ने बताया कि इस दुखद घटना में सात लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। मरने वालों में तीन पुरुष, एक महिला और एक बच्चा भी शामिल है।

बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या

अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ गाड़ियां बर्फ में पूरी तरह से दब गई हैं। अत्री ने बताया कि बचाव अभियान हाईवे के दोनों तरफ से जारी है। कश्मीर की तरफ सोनमर्ग से और लद्दाख की तरफ द्रास से बचाव अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान दोपहर 1 बजे से लगातार जारी है और उम्मीद है कि यह अगले तीन-चार घंटे और जारी रहेगा।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम