Home » खेल » टीम इंडिया 2026-27 में भारत में खेलेगी 22 इंटरनेशनल मैच, BCCI ने 2026-27 सत्र के लिए जारी किया शेड्यूल

टीम इंडिया 2026-27 में भारत में खेलेगी 22 इंटरनेशनल मैच, BCCI ने 2026-27 सत्र के लिए जारी किया शेड्यूल

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया के आगामी इंटरनेशनल होम सीजन 2026-27 के शेड्यूल का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इस सीजन में भारतीय सरजमीं पर कुल 22 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे, जिसमें वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और. . .

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया के आगामी इंटरनेशनल होम सीजन 2026-27 के शेड्यूल का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इस सीजन में भारतीय सरजमीं पर कुल 22 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे, जिसमें वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमें भारत का दौरा करेंगी। यह सभी मुकाबले 17 अलग-अलग वेन्यू पर खेले जाएंगे। भारतीय फैंस के लिए क्रिकेट का पूरी सीजन बीसीसीआई ने तैयार कर दिया है।

वेस्टइंडीज के साथ सीजन का आगाज

भारत के घरेलू सत्र की शुरुआत 27 सितंबर 2026 को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से होगी। विंडीज टीम भारत में 3 वनडे और 5 टी20 मैच खेलेगी। वनडे मुकाबले त्रिवेंद्रम, गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ में आयोजित होंगे, जबकि टी20 सीरीज के लिए कारवां लखनऊ, रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु पहुंचेगा।

श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज

दिसंबर 2026 में श्रीलंका की टीम भारत दौरे पर आएगी, जहां वह 3 वनडे और 3 टी20 मैच खेलेगी। वनडे मैच दिल्ली, बेंगलुरु और अहमदाबाद में होंगे, जबकि टी20 सीरीज राजकोट, कटक और पुणे में खेली जाएगी। इसके तुरंत बाद, जनवरी 2027 की शुरुआत में जिम्बाब्वे की टीम 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत आएगी, जिसके मैच कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में खेले जाएंगे।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी, ऑस्ट्रेलिया के साथ 5 टेस्ट मैचों का महासंग्राम

सीजन का सबसे बड़ा आकर्षण बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी होगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारत का दौरा करेगी। इसकी शुरुआत 21 जनवरी 2027 को नागपुर में पहले टेस्ट से होगी। इसके बाद अगले चार टेस्ट चेन्नई, गुवाहाटी, रांची और अहमदाबाद में खेले जाएंगे।

टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

वेस्टइंडीज3 वनडे (ODI)27 सितंबर – 03 अक्टूबरत्रिवेंद्रम, गुवाहाटी, न्यू चंडीगढ़
वेस्टइंडीज5 टी20 (T20I)06 अक्टूबर – 17 अक्टूबरलखनऊ, रांची, इंदौर, हैदराबाद, बेंगलुरु
श्रीलंका3 वनडे (ODI)13 दिसंबर – 19 दिसंबरदिल्ली, बेंगलुरु, अहमदाबाद
श्रीलंका3 टी20 (T20I)22 दिसंबर – 27 दिसंबरराजकोट, कटक, पुणे
जिम्बाब्वे3 वनडे (ODI)03 जनवरी – 09 जनवरीकोलकाता, हैदराबाद, मुंबई
ऑस्ट्रेलिया1st टेस्ट (BGT)21 जनवरी – 25 जनवरीनागपुर
ऑस्ट्रेलिया2nd टेस्ट (BGT)29 जनवरी – 02 फरवरीचेन्नई
ऑस्ट्रेलिया3rd टेस्ट (BGT)11 फरवरी – 15 फरवरीगुवाहाटी
ऑस्ट्रेलिया4th टेस्ट (BGT)19 फरवरी – 23 फरवरीरांची
ऑस्ट्रेलिया5th टेस्ट (BGT)27 फरवरी – 03 मार्चअहमदाबाद
Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम