Home » खेल » टी20 विश्व कप में टीम इंडिया का धमाकेदार आगाज : यूएसए को 29 रनों से रौंदा, सूर्यकुमार यादव और मोहम्मद सिराज ने रची जीत की स्क्रिप्ट

टी20 विश्व कप में टीम इंडिया का धमाकेदार आगाज : यूएसए को 29 रनों से रौंदा, सूर्यकुमार यादव और मोहम्मद सिराज ने रची जीत की स्क्रिप्ट

मुंबई। गत चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर की शुरुआत जीत के साथ की है। ग्रुप ए के अपने पहले मैच में भारतीय टीम ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के विस्फोटक अर्धशतक के दम पर. . .

मुंबई। गत चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर की शुरुआत जीत के साथ की है। ग्रुप ए के अपने पहले मैच में भारतीय टीम ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के विस्फोटक अर्धशतक के दम पर यूएसए को 29 रन से हरा दिया।

भारतीय टीम ने दिया था 162 रन का लक्ष्य

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में भारतीय टीम के दिए 162 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी यूएसए के शीर्ष क्रम के तीनों बल्लेबाज फ्लॉप रहे। सलामी बल्लेबाज एंड्रियस गौस 6, सैतेजा मुक्कमल्ला 2, और कप्तान मोनांक पटेल बिना खाता खोले आउट हो गए। 13 पर 3 विकेट गंवा चुकी यूएसए को मिलिंद कुमार और संजय कृष्णमूर्ति ने संभाला और चौथे विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी कर स्कोर को 71 तक ले गए। मिलिंद इसी स्कोर पर 34 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद 98 के स्कोर पर पांचवें विकेट के रूप में संजय कृष्णमूर्ति भी 37 रन बनाकर आउट हो गए।
इन दोनों की जोड़ी टूटने के बाद यूएसए का निचला क्रम ढह गया। शुभम रंजने के 22 गेंद पर बनाए 37 रन के बावजूद यूएसए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 132 रन बना सकी और 29 रन से मैच हार गई।

मोहम्मद सिराज ने 4 ओवर में 29 रन देकर लिए 3 विकेट

भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2, अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2, और वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट लिए।

सूर्यकुमार यादव के 49 गेंदों पर खेली नाबाद 84 रन की पारी

इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव के 49 गेंदों पर 4 छक्कों और 10 चौकों की मदद से नाबाद 84 रन की पारी की बदौलत 9 विकेट पर 161 रन बनाए थे। तिलक वर्मा ने 16 गेंद पर 25 और ईशान किशन ने 16 गेंद पर 20 रन की पारी खेली थी। अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे खाता नहीं खोल सके थे। रिंकू सिंह 6, हार्दिक पांड्या 5 और अक्षर पटेल 14 रन बनाकर आउट हुए।
यूएसए की तरफ से सौरभ नेत्रावल्कर सबसे महंगे गेंदबाज रहे। सौरभ ने 4 ओवर में 65 रन दिए। उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। शैडली वैन शाल्कविक सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर 4 विकेट लिए। हरमीत सिंह ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिए। अली खान और मोहम्मद मोहसिन को 1-1 विकेट मिला।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम