Home » राजनीति » तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, यहां देखें किसे कहां से मिला टिकट

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, यहां देखें किसे कहां से मिला टिकट

नई दिल्ली। दक्षिण भारत के अहम राज्य तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव की तारीख करीब आ चुकी है। ऐसे में तमाम राजनीतिक दल इस चुनाव की तैयारियों में लग गए हैं और जमीन पर उतरकर धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। विभिन्न. . .

नई दिल्ली। दक्षिण भारत के अहम राज्य तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव की तारीख करीब आ चुकी है। ऐसे में तमाम राजनीतिक दल इस चुनाव की तैयारियों में लग गए हैं और जमीन पर उतरकर धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अपने 27 उम्मीदवारों की लिस्ट को जारी कर दिया है।

किसे कहां से मिला टिकट?

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जो 27 उम्मीदवारों की सूची जारी की है उसके अनुसार पार्टी के कई दिग्गज नेताओं को चुनाव मैदान में उतारा गया है। भाजपा ने डॉ. तमिलिसाई सौंदरराजन मायलापुर को चुनाव का टिकट दिया है। वहीं, वानथी श्रीनिवासन कोयंबटूर (उत्तर) से, डॉ. एल. मुरुगन अवनाशी (एससी) से चुनाव लड़ेंगे।

विधानसभा सीटनेता
अवदीश्री एम. राजसिम्हा महिंद्रा (एम. अश्विनकुमार)
मायलापुरडॉ.तमिलिसाई सौंदरराजन
थल्लीडॉ. नागेश कुमार
तिरुवन्नामलाईश्री सी. एलुमलाई
रासीपुरम (एससी)डॉ. एस.डी. प्रेमकुमार
मोदक्कुरिचीकीर्तिका शिवकुमार
उधगमंडलमभोजराजन
अवनाशी (एससी)डॉ. एल. मुरुगन
तिरुप्पुर (दक्षिण)एस. थंगराज
कोयंबटूर (उत्तर)वनथी श्रीनिवासन
तिरुवरुरगोवी चंद्रू
तंजावुरएम. मुरुगानंदम
गंधर्वकोट्टई (एससी)सी. उदयकुमार
पुदुक्कोट्टईएन.रामचंद्रन
अरन्थांगीकविता श्रीकांत
तिरुप्पत्तूरके.सी. थिरुमरन
मनामदुरै (एससी)पोन. वी. बालगणपति
मदुरै दक्षिणप्रो. रामा श्रीनिवासन
सत्तूरनैनार नागेंथ्रान
रामनाथपुरमजीबीएस के. नागेंद्रन
तिरुचेंदूरकेआरएम राधाकृष्णन
वासुदेवनल्लूर (एससी)अनंत अय्यासामी
राधापुरमएस.पी. बालाकृष्णन
नागरकोइलएम.आर. गांधी
कोलाचेलटी. शिवकुमार
पद्मनाभपुरमपी. रमेश
विलावनकोडएस विजयधरानी

NDA का सीट शेयरिंग फॉर्मूला

AIADMK – 167

बीजेपी- 27
पीएमके – 18
एएमएमके – 11
टीएमसी(एम) – 5
आईजेके-2
तमिलागा मक्कल मुनेत्र कड़गम – 1
पुरैची भारतम – 1
न्यू जस्टिस पार्टी- 1
सिंगा तमिलर मुनेत्र कड़गम – 1

तमिलनाडु में कब है चुनाव?

आपको बता दें कि तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए 23 अप्रैल को वोटिंग होगी। राज्य में विधानसभा की कुल 234 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में वोटिंग होगी। वहीं, चुनाव के परिणाम 4 मई को जारी किए जाएंगे। चुनाव में मुख्य मुकाबले AIADMK, भाजपा, अन्य के गठबंधन और कांग्रेस, डीएमके व अन्य के गठबंधन के बीच में है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम