Home » पश्चिम बंगाल » दक्षिण बंगाल में ठंड ने दी दस्तक, चार जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, उत्तरी बंगाल में शुष्क रहेगा मौसम

दक्षिण बंगाल में ठंड ने दी दस्तक, चार जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, उत्तरी बंगाल में शुष्क रहेगा मौसम

कोलकाता। दक्षिण बंगाल में ठंड लगातार बढ़ रही है। अलीपुर मौसम विभाग ने बताया है कि फिलहाल राज्य में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। उत्तरी हवाओं के असर से रात का तापमान और गिर सकता. . .

कोलकाता। दक्षिण बंगाल में ठंड लगातार बढ़ रही है। अलीपुर मौसम विभाग ने बताया है कि फिलहाल राज्य में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। उत्तरी हवाओं के असर से रात का तापमान और गिर सकता है। वहीं सुबह के समय कई जिलों में कोहरे के कारण दृश्यता कम होने की आशंका जताई गई है।
पिछले कुछ दिनों से दक्षिण बंगाल में सर्दी का असर तेज़ हो रहा है। गुरुवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस था, जो शुक्रवार को बढ़कर 17 डिग्री हो गया, यह सामान्य से थोड़ा अधिक है। हालांकि आसमान साफ रहने के कारण दिन चढ़ने के साथ कोहरा छंटने की संभावना है।
दक्षिण बंगाल के चार जिलों पुरुलिया, बांकुरा, पूर्व बर्धमान और पश्चिम बर्धमान में सुबह घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की गई है। यहां दृश्यता 999 मीटर से घटकर 200 मीटर तक पहुंच सकती है।
उत्तरी बंगाल के जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार में भी हल्के से मध्यम कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में भी दृश्यता 200 मीटर तक कम हो सकती है। हालांकि उत्तर बंगाल के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और रात के तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

Web Stories
 
बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए ऐसे खाएं सहजन की पत्तियां इन चीजों को दोबारा गर्म करके खाने से बिगड़ सकती है सेहत सर्दियों में गिलोय का जूस पीने से क्या होता है? कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर में नजर आते हैं ये संकेत भारत–रूस 23वां वार्षिक शिखर सम्मेलन PM मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की महत्वपूर्ण बैठक