Home » दिल्ली » दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में वकीलों में बहस के बाद फायरिंग, मची अफरातफरी

दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में वकीलों में बहस के बाद फायरिंग, मची अफरातफरी

नई दिल्ली। दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में आज वकीलों के बीच फायरिंग हो गई है। वकीलों में बहस के बीच फायरिंग हुई है। इस घटना के बाद पुलिस के तमाम आला अधिकारी अभी घटनास्थल पर मौजूद हैं। इस घटना. . .

नई दिल्ली। दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में आज वकीलों के बीच फायरिंग हो गई है। वकीलों में बहस के बीच फायरिंग हुई है। इस घटना के बाद पुलिस के तमाम आला अधिकारी अभी घटनास्थल पर मौजूद हैं। इस घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।
पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि जिस शख्स ने फायरिंग की है क्या उसके पास पिस्तौल की लाइसेंस था। पुलिस ने बताया कि वकीलों में बहस के बाद ये घटना हुई है।
बता दें कि कुछ दिन पहले ही साकेत कोर्ट में एक वकील ने महिला पर गोली चला दी थी। इस घटना के बाद वहां भी काफी अफरातफरी मच गई। इससे पहले रोहिणी की अदालत में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की कुछ अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।