Home » देश » दिल्ली के साध नगर में 4 मंजिला इमारत में लगी आग, एक ही परिवार के पांच लोगों की दुखद मौत, तीन घायल अस्पताल में भर्ती, आग की जांच जारी।

दिल्ली के साध नगर में 4 मंजिला इमारत में लगी आग, एक ही परिवार के पांच लोगों की दुखद मौत, तीन घायल अस्पताल में भर्ती, आग की जांच जारी।

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के साध नगर, पालम इलाके में बुधवार को चार मंजिला इमारत में लगी आग ने बड़ा हादसा रूप ले लिया। आग की इस घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि. . .

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के साध नगर, पालम इलाके में बुधवार को चार मंजिला इमारत में लगी आग ने बड़ा हादसा रूप ले लिया। आग की इस घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग अस्पताल में भर्ती हैं।
जानकारी के अनुसार, आग लगने के बाद इमारत के अंदर एक ही परिवार के नौ लोग फंस गए थे। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, दिल्ली पुलिस और एंबुलेंस की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया।

तीन घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया

अधिकारियों के अनुसार हादसे में घायल हुए तीन लोगों को पालम स्थित दिव्य प्रस्‍थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। मौके पर तीन एंबुलेंस तैनात की गई थीं, जबकि अन्य एंबुलेंस संकरी और भीड़भाड़ वाली जगह के कारण कुछ दूरी पर खड़ी रहीं।

चार मंजिला इमारत में लगी थी आग

आग चार मंजिला इमारत के एक हिस्से में लगी थी, जिसके बाद धुआं तेजी से पूरे भवन में फैल गया और परिवार के सदस्य अंदर ही फंस गए। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने और लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया।

आग लगने के कारणों की जांच शुरू

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच के बाद ही आग लगने के कारणों का पता चल सकेगा।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम