ADVERTISEMENT
Home » उत्तर प्रदेश » दिल्ली-लखनऊ हाईवे भीषण हादसा : ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी कार, 4 दोस्तों की दर्दनाक मौत

दिल्ली-लखनऊ हाईवे भीषण हादसा : ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी कार, 4 दोस्तों की दर्दनाक मौत

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में चार दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मूंढापांडे क्षेत्र के मनकरा मोड़. . .

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में चार दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मूंढापांडे क्षेत्र के मनकरा मोड़ के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार आगे…
मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में चार दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मूंढापांडे क्षेत्र के मनकरा मोड़ के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार आगे चल रही ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार युवक बुरी तरह फंस गए।

ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी तेज रफ्तार कार

पुलिस के मुताबिक, कार रामपुर की ओर से आ रही थी। जैसे ही वाहन मनकरा मोड़ के पास पहुंचा, चालक नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला।

अस्पताल में चार को मृत घोषित

घायलों को तत्काल मूंढापांडे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कार सवार पांच युवकों में से चार को मृत घोषित कर दिया। एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

ADVERTISEMENT

नैनीताल के युवक की हुई पहचान

मृतकों में से एक की पहचान दयाल सिंह निवासी अपर माल रोड, बीमिला कंपाउंड, नैनीताल के रूप में हुई है। वहीं हादसे में घायल युवक यशदीप निवासी हल्दवानी बताया जा रहा है। पुलिस अन्य मृतकों की पहचान कराने और उनके परिजनों को सूचना देने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम