Home » देश » देश में बना हुआ है 7 मंजिला कबूतर महल, जहां रहते हैं हजारों कबूतर

देश में बना हुआ है 7 मंजिला कबूतर महल, जहां रहते हैं हजारों कबूतर

लूणी। राजस्थान के जोधपुर के लूणी क्षेत्र में कुछ भामाशाह ने मिलकर कबूतरों के लिए एक आलीशान आशियाना बनाया है, जिसमें हजारों की संख्या में कबूतर विश्राम करते देखे जा सकते हैं। दरअसल लूणी विधानसभा के बिरामी में भामाशाहों ने. . .

लूणी। राजस्थान के जोधपुर के लूणी क्षेत्र में कुछ भामाशाह ने मिलकर कबूतरों के लिए एक आलीशान आशियाना बनाया है, जिसमें हजारों की संख्या में कबूतर विश्राम करते देखे जा सकते हैं। दरअसल लूणी विधानसभा के बिरामी में भामाशाहों ने सात मंजिला महल कबूतरों के लिए बनाया है जिसमें हजारों की संख्या में पक्षी और कबूतर अब विश्राम करते देखे जा सकते हैं।
लूणी क्षेत्र के बिरामी भुवाल माँ मन्दिर के प्रांगण में ये आलीशान महल बना है। भामाशाहों के सहयोग से 11 लाख की लागत से सात मंजिला कबूतर महल बनाया गया है जो नजदीक से देखने पर मन को भाव विभोर करता हैं। सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश बिरामी ने बताया कि इस महल को अहमदाबाद के कारीगरों ने बनाया है. कबूतर इस जगह अपना बसेरा करते हैं।
प्रकाश बिरामी ने बताया कि सात मंजिला इमारत में पक्षियों को कोई परेशानी नहीं हो जिसकी पूरी व्यवस्था की हुई है। इमारत कि तरह दिखने वाले 7 मंजिला आशियाना का निर्माण सागरमल, मनोहर मल, सांवतराज छाजेड़ परिवार हाड़ेचा नगर हाल मुंबई वालों की तरफ से किया गया हैं, जिसकी कुल लागत 11 लाख बतायी गयी है।

Web Stories
 
हार्ट अटैक से जुड़े इन संकेतों को इग्नोर करना पड़ सकता है भारी एक हफ्ते तक स्मोकिंग न करने से शरीर में होंगे ये हैरतअंगेज बदलाव ब्लोटिंग की समस्या से राहत पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स सर्दियों में मूंगफली खाने से क्या होता है? मासिक दुर्गाष्टमी पर इस स्त्रोत का पाठ करने से सफल हो जाएगा जीवन