Home » लेटेस्ट » ‘धुरंधर’ और ‘बॉर्डर 2’ के रिकॉर्ड को छू भी नहीं पाई शहीद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ , पहले दिन हुआ ऐसा हाल

‘धुरंधर’ और ‘बॉर्डर 2’ के रिकॉर्ड को छू भी नहीं पाई शहीद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ , पहले दिन हुआ ऐसा हाल

डेस्क। बॉलीवुड के जानेमाने एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी यानी आज रिलीज हो चुकी है।आते ही शाहिद कपूर और उनकी फिल्म ने धमाल मचा दिया है। एक बार फिर से शाहिद कपूर का ‘कबीर सिंह’ वाला. . .

डेस्क। बॉलीवुड के जानेमाने एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी यानी आज रिलीज हो चुकी है।आते ही शाहिद कपूर और उनकी फिल्म ने धमाल मचा दिया है। एक बार फिर से शाहिद कपूर का ‘कबीर सिंह’ वाला अंदाज देखने के लिए फैंस सिनेमाघरों में जा रहे हैं। इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ बॉलीवुड अदाकारा तृप्ति डिमरी भी नजर आ रही हैं। फैंस को उम्मीद है कि तृप्ति धीमरी और शाहिद कपूर की जोड़ी कोई न कोई कमाल तो दिखा ही जाएगी। ऐसे में फिल्म ‘ओ रोमियो’ के पहले दिन के कलेक्शन के बारे में बात करनी तो बनती ही है। तृप्ति धीमरी और शाहिद कपूर की फिल्म को देखने के लिए लोग लगातार टिकट बुक कर रहे हैं। अब तक करीब 3 करोड़ रुपए की तो एडवांस बुकिंग की जा चुकी है. ऐसे में माना जा रहा है कि पहले दिन फिल्म ‘ओ रोमियो’ करीब 6-8 करोड़ रुपए का कलेक्शन जमा कर सकती है।

फिल्म ‘ओ रोमियो’ का है ऐसा हाल

अर्बन एरियाज में फिल्म ‘ओ रोमियो’ को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। अब सच में फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने पहले दिन इतनी कमाई कर ली तो ये फिल्म देवा के रिकॉर्ड को धराशाही कर देगी। देवा ने अपने ओपनिंग डे पर 5.50 करोड़ रुपए जमा किए थे। ट्रैंड्स की मानें तो शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ की ये शुरुआत अच्छी नहीं है। इस कमाई के साथ फिल्म ‘ओ रोमियो’ धुरंधर और बॉर्डर 2 के ओपनिंग कलेक्शन को तो हाथ भी हीं लगा पाएगी। इन दोनों ही फिल्मों ने पहले दिन बंपर कमाई की थी।

फिल्म ‘ओ रोमियो’ को मिलेगा वैलेंटाइ वीक का फायदा?

धुरंधर ने 28 करोड़ और बॉर्डर 2 ने पहले दिन 32 करोड़ रुपए छापे थे. हालांकि वैलेंटाइ वीक होने का फिल्म ‘ओ रोमियो’ को फायदा भी मिलने वाला है। माना जा रहा है कि पहला वीकेंड फिल्म ‘ओ रोमियो’ के लिए शानदार जाने वाला है। वैसे भी बॉर्डर 2, वध 2 और मर्दानी 3 की पकड़ अब बॉक्स ऑफिस पर कमजोर होती चली जा रही है. इस हिसाब से देखा जाए तो फिल्म ‘ओ रोमियो’ के पास छप्परफाड़ कमाई करने का फिलहाल पूरा मौका है।

बॉर्डर 2 से भिड़ेगी फिल्म ‘ओ रोमियो’

हालांकि कमजोर होने के बाद भी बॉर्डर 2 अब भी फिल्म ‘ओ रोमियो’ को टक्कर देने के लिए काफी है। बॉर्डर 2 का बुखार अब भी फैंस के सिर से उतरने के लिए तैयार नहीं है. ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि पहले हफ्ते में फिल्म ‘ओ रोमियो’ क्या गुल खिलाने वाली है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम