Home » लेटेस्ट » ‘धुरंधर 2’ को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, तीसरे दिन ₹500 करोड़ पार, 7 फिल्मों का टूटा रिकॉर्ड

‘धुरंधर 2’ को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, तीसरे दिन ₹500 करोड़ पार, 7 फिल्मों का टूटा रिकॉर्ड

डेस्क। एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दी और कहर बनकर बॉक्स ऑफिस पर बरस पड़ी। हमजा अली मजारी और जसकीरत सिंह रंगी के किरदार में नजर आ रहे रणवीर सिंह ने अपने अभिनय. . .

डेस्क। एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दी और कहर बनकर बॉक्स ऑफिस पर बरस पड़ी। हमजा अली मजारी और जसकीरत सिंह रंगी के किरदार में नजर आ रहे रणवीर सिंह ने अपने अभिनय से गर्दा उड़ा दिया। वहीं, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन पर राकेश बेदी भी भारी पड़ गए। पार्ट-1 से इतना हाइप क्रिएट हुआ कि लोगों की भीड़ थिएटर्स में खचाखच भरी देखने को मिल रही है। इस मूवी ने तीसरे दिन के कलेक्शन से सात भारतीय फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसने पहले शनिवार को दूसरे दिन से 40% की बढ़त के साथ 339.27 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है।
आदित्य धर की डायरेक्टेड ‘धुरंधर 2’ ने 19 मार्च को 102.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन यानी 20 मार्च को इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई। जिस हिसाब से ये 80.72 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सकी। पैन इंडिया रिलीज हुई इस मूवी ने दो दिन में 226.27 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन भारत में कर लिया था। अब तीसरे दिन गजब की उछाल देखने को मिली, जिससे आंकड़ा 300 पार पहुंच गया है।

‘धुरंधर द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3

Sacnik के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ ने पहले शनिवार यानी 21 मार्च को देशभर में 113 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। इसने हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई की, जो कि 105 करोड़ रुपये रहा। वहीं, कन्नड़ में इसने 0.01 करोड़, मलयालम में 0.04 करोड़, तमिल में 2.95 करोड़ रुपये और तेलुगू में 5 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। जिससे इसकी कुल कमाई 339.27 करोड़ रुपये हो गई।

‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे 3

‘धुरंधर द रिवेंजं’ के तीसरे दिन 20917 शोज रहे। जिस कारण इसने भारत में ₹404.54 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया। वहीं, ओवरसीज इसने ₹96.50 करोड़ और वर्ल्डवाइड इसने ₹501.04 करोड़ का बिजनेस करके इतिहास रच दिया। यानी ये मूवी 3 दिन के अंदर ही 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है। और कइयों के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं।

‘धुरंधर 2’ ने तीसरे दिन तोड़ा 7 फिल्मों का रिकॉर्ड

आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ ने तीन दिन में 339.27 करोड़ रुपये कमाए। और सिर्फ हिंदी में 105 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। ऐसे में इसके पहले पार्ट ‘धुरंधर’ ने तीसरे दिन 51.60 करोड़ का ही कलेक्शन किया था। अल्लू अर्जुन स्टारर ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने तीसरे दिन भले 142.59 करोड़ कमाए थे लेकिन पहले शनिवार को हिंदी में ये बस 88.20 करोड़ ही कमा पाई थी। इसके अलावा, आमिर खान की ‘दंगल’ ने भी पहले शनिवार को हिंदी में सिर्फ 33.93 करोड़, यश की ‘KGF चैप्टर 2’ ने भी पहले शनिवार यानी तीसरे दिन हिंदी में 42.90 करोड़ रुपये, शाहरुख खान की ‘जवान’ ने 82.46 करोड़ रुपये, प्रभास स्टारर ‘बाहुबली 2’ ने 46.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

फिल्मतीसरे दिन (पहले शनिवार) हिंदी में कलेक्शनतीसरे दिन (पहले शनिवार) को नेट कलेक्शन
धुरंधर 2₹105 करोड़₹113 करोड़
धुरंधर₹51 करोड़₹51 करोड़
पुष्पा 2₹88.20 करोड़₹142.59 करोड़
दंगल₹41.34 करोड़₹42.41 करोड़
KGF चैप्टर 2₹42.90C करोड़₹81.90 करोड़
जवान₹82.46 करोड़₹92.94 करोड़
RRR₹31.50 करोड़₹102.30 करोड़
बाहुबली₹46.50 करोड़₹93 करोड़

‘धुरंधर 2’ की कमाई में होगा इजाफा

फिल्म ‘धुरंधर 2’ की कमाई में अभी इजाफा होगा। इसे रविवार, 22 मार्च का भरपूर फायदा मिलेगा क्योंकि एक तो छुट्टी है और दूसरा इसका क्रेज भी काफी ज्यादा है। सामने कोई ऐसी भौकाल काटने वाली फिल्म नहीं जो इसे टक्कर दे सके। साथ ही 26 मार्च को रामनवमी के दिन भी ये नोट छापेगी क्योंकि उस दिन भी सरकारी सेक्टर्स बंद रहेंगे। और इसके आसपास कोई बड़ी फिल्म भी रिलीज नहीं हो रही है। तो दो हफ्ते से ज्यादा का समय इसके पास है, जिसमें ये पहले पार्ट की तरह कई रिकॉर्ड बना सकती है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम