Home » कुछ हटकर » नहीं होने देंगे चोरी, सिलिंडर बचाने के लिए जंजीरों में जकड़ा ! इंदौर में चोरी करने आए चोर को परिवार ने भगाया, बचाव के लिए लगाया ताला

नहीं होने देंगे चोरी, सिलिंडर बचाने के लिए जंजीरों में जकड़ा ! इंदौर में चोरी करने आए चोर को परिवार ने भगाया, बचाव के लिए लगाया ताला

इंदौर। इंदौर के लसुड़िया क्षेत्र में एक गरीब परिवार के मकान में गैस सिलिंडर चोरी की कोशिश हुई। अब परिवार ने सिलिंडर की रक्षा के लिए उसे जंजीरों से बांध दिया है, ताकि सिलिंडर को चोर चुराकर न ले जा. . .

इंदौर। इंदौर के लसुड़िया क्षेत्र में एक गरीब परिवार के मकान में गैस सिलिंडर चोरी की कोशिश हुई। अब परिवार ने सिलिंडर की रक्षा के लिए उसे जंजीरों से बांध दिया है, ताकि सिलिंडर को चोर चुराकर न ले जा सके।
इंदौर की स्कीम नंबर 134 में रहने वाले बामनिया परिवार के कच्चे मकान में दिनदहाड़े एक युवक चोरी करने घुसा था। उस वक्त माता-पिता घर के बाहर गए थे और उनकी दस साल की बेटी घर में थी। युवक पिता से मिलने की बात कहकर घर में घुसा और सिलिंडर का रेगुलेटर निकाल लिया और टंकी ले जाने की कोशिश करने लगा। उसे ऐसा करते देख लड़की चिल्लाई और पड़ोस में रहने वाले चाचा को बुलाने के लिए दौड़ी।

परिजन के आने तक चोर भाग चुके

चाचा मदद के लिए पहुंचे, तब तक चोर भाग चुका था। इसकी शिकायत थाने में भी करने की तैयारी परिवार कर रहा है। वहीं सिलिंडर की सुरक्षा के लिए अब उसे जंजीरों में बांधकर मजबूत ताला लगा दिया गया है। बच्ची ने बताया कि मुझे लगा कि युवक पापा का परिचित है, लेकिन वह सीधे कमरे में घुसा और सिलिंडर निकालने लगा, लेकिन मैं चिल्लाने लगी तो वह डर गया।

‘दोनों सिलिंडरों को जंजीर से बांध दिया’

पड़ोस में रहने वाले बच्ची के चाचा शोभाराम ने बताया कि उनके पास भी दो सिलिंडर हैं। चोरी के प्रयास की घटना सामने आने पर उन्होंने भी दोनों सिलिंडरों को जंजीर से बांध दिया है। उनका कहना है कि दोनों परिवार कुक्षी के रहने वाले हैं और मजदूरी करने आए हैं।
खाली प्लॉट पर वे कच्चा मकान बनाकर रह रहे हैं, लेकिन खाना गैस चूल्हे पर बनाते हैं, क्योंकि लकड़ी जलाने से उठने वाले धुएं से आसपास के अमीर परिवारों को आपत्ति होती है। परिवार के बड़े लोग दिनभर मजदूरी के लिए बाहर जाते हैं और घर में महिलाएं और बच्चे रहते हैं। इस कारण चोरों की नजर हमारे मकानों पर रहती है। इसी वजह से हमने गैस सिलेंडर पर ताला लगाया है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम