नई दिल्ली। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन मंगलवार को आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालेंगे। 14 दिसंबर 2025 को नितिन नबीन को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। सोमवार को चुनाव प्रक्रिया की औपचारिकता पूरी होने के बाद भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन के नाम पर आधिकारिक रूप से मुहर लग गई।
भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल
दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। कई कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों पर डांस करते दिख रहे हैं। गौरतलब है कि नितिन नबीन आज भाजपा अध्यक्ष का आधिकारिक रूप से पद संभालेंगे।
भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन नबीन को लेकर दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, ‘वे दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे हैं, जो उनके जीवन का सबसे बड़ा क्षण है। यह हम सभी के लिए बहुत गर्व की बात है। नितिन नबीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने में बहुत महत्वपूर्ण योगदान देंगे। मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं, बधाई देता हूं और अपनी शुभकामनाएं देता हूं।’
बोले दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा?
दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, ‘नितिन नबीन आज गुरुद्वारा बंगला साहिब में मत्था टेकने पहुंचे। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि वे पटना साहिब की धरती से यहां आए हैं; नितिन नबीन प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। आज वे युवाओं और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व दोनों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हमें विश्वास है कि वे प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएंगे।’
नितिन नबीन ने वाल्मीकि मंदिर में किए दर्शन और पूजा-अर्चना
भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन नबीन ने दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के साथ वाल्मीकि मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।