सिलीगुड़ी। युवाओं के लिए भत्ते शुरू करने के आश्वासन और लक्ष्मी भंडार योजना के तहत भत्ता बढ़ाने के फैसले को लेकर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के डाबग्राम–फुलबाड़ी 3 मंडल युवा मोर्चा ने विरोध दर्ज कराया। इस मांग के विरोध में युवा मोर्चा की ओर से गेट बाजार में प्रदर्शन कर नवान्न के नाम एक पत्र भेजा गया।
राज्य का युवा समाज भत्ते पर निर्भर नहीं रहना चाहता : BJP
युवा मोर्चा नेताओं का कहना है कि राज्य का युवा समाज भत्ते पर निर्भर नहीं रहना चाहता, बल्कि वह स्थायी रोजगार और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था की मांग कर रहा है। उनका आरोप है कि राज्य सरकार रोजगार देने के बजाय युवाओं को भत्तों के सहारे रखने की नीति अपना रही है।
इस संबंध में डाबग्राम–फुलबाड़ी 3 मंडल भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष श्यामल विश्व शर्मा ने कहा, “सरकार नौकरी देने में विफल हो रही है और युवाओं को भत्ते पर निर्भर बना रही है। हम भत्ता नहीं, नौकरी चाहते हैं। हमें बंगाल में पारदर्शी भर्ती चाहिए।”
भाजपा युवा मोर्चा ने स्पष्ट किया कि जब तक राज्य में रोजगार के ठोस अवसर और निष्पक्ष नियुक्ति प्रक्रिया लागू नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।