Home » लेटेस्ट » पंजाब में बड़ा हादसा, आर्मी गाड़ी ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, 2 लोगों की मौत

पंजाब में बड़ा हादसा, आर्मी गाड़ी ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, 2 लोगों की मौत

पठानकोट। पठानकोट–जम्मू नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। जहां एक आर्मी वाहन ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो में सवार 5 लोगों में से 2. . .

पठानकोट। पठानकोट–जम्मू नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। जहां एक आर्मी वाहन ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो में सवार 5 लोगों में से 2 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आर्मी वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब पठानकोट–जम्मू नेशनल हाईवे पर गलत दिशा से आ रहे आर्मी वाहन ने एक ऑटो को टक्कर मार दी। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि जैसे ही हादसा हुआ, वे तुरंत मौके पर पहुंचे और बड़ी मुश्किल से 3 घायलों और 2 मृतकों को ऑटो से बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने आर्मी वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम