Home » पश्चिम बंगाल » पश्चिम बंगाल के मोथाबाड़ी घटना के बाद सख्त हुआ चुनाव आयोग, स्थिति बिगड़ने पर 30 मिनट में केंद्रीय बल बुलाने के दिए निर्दे।

पश्चिम बंगाल के मोथाबाड़ी घटना के बाद सख्त हुआ चुनाव आयोग, स्थिति बिगड़ने पर 30 मिनट में केंद्रीय बल बुलाने के दिए निर्दे।

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग पूरी तरह सख्त है। आयोग ने मालदा जिले के मोथाबाड़ी में हुई घटना के बाद कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पुलिस पर्यवेक्षकों. . .

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग पूरी तरह सख्त है। आयोग ने मालदा जिले के मोथाबाड़ी में हुई घटना के बाद कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पुलिस पर्यवेक्षकों खास निर्देश जारी करते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में चुनाव प्रक्रिया में व्यवधान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

30 मिनट के अंदर बुलाएं केंद्रीय बल

चुनाव आयोग ने निर्देश दिया है कि यदि किसी भी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की आशंका हो, तो पुलिस पर्यवेक्षक तत्काल केंद्रीय बलों को बुला सकते हैं। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि किसी भी संवेदनशील या तनावपूर्ण स्थिति में 30 मिनट के भीतर केंद्रीय बलों की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि हालात बिगड़ने से पहले ही स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।

चुनाव आयोग ने उठाया बड़ा कदम

बता दें कि मालदा के मोथाबाड़ी इलाके में हाल ही में हुई घटना के बाद चुनाव आयोग ने यह कदम उठाया है। आयोग का मानना है कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की हिंसा या अव्यवस्था को रोकने के लिए त्वरित कार्रवाई बेहद जरूरी है। इसी वजह से पुलिस और केंद्रीय बलों के बीच समन्वय को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।

दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

चुनाव आयोग के इस फैसले को पश्चिम बंगाल में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। आयोग ने साफ संदेश दिया है कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी या हिंसा पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम