Home » पश्चिम बंगाल » बंगाल चुनाव 2026 : ममता बनर्जी के बयान पर चंद्रेशखर बावनकुले का पलटवार, कहा-‘हमारे 5 पांडव काफी, कौरवों की फौज आपके पास हैं

बंगाल चुनाव 2026 : ममता बनर्जी के बयान पर चंद्रेशखर बावनकुले का पलटवार, कहा-‘हमारे 5 पांडव काफी, कौरवों की फौज आपके पास हैं

मुंबई। महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बड़ा हमला बोला है। नागपुर में मीडिया के साथ बातचीत करते हुए बावनकुले ने कहा, बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ही बताए कि कौरव कौन. . .

मुंबई। महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बड़ा हमला बोला है। नागपुर में मीडिया के साथ बातचीत करते हुए बावनकुले ने कहा, बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ही बताए कि कौरव कौन हैं और पांडव कौन हैं। हमारे 5 पांडव चुनाव जीतने के लिए काफी हैं, कौरवों की फौज उनके पास हैं।

‘कौरवों जैसे चुनाव जीतना चाहती हैं ममता’

चंद्रशेखर बावनकुले ने आगे कहा, ”कौरवों की राजनीति ममता बनर्जी करती हैं, हम नहीं करते हैं। हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी जो सच्चाई की, ईमानदारी की, पारदर्शी बात करके चुनाव लड़ना चाहते हैं। ममता बनर्जी कौरव जैसे बूथ कैप्चर करके चुनाव जीतना चाहती हैं। बंगाल चुनाव में दिखेगा की जनता किसके साथ है।” उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र बीजेपी के विधायक, सांसद, मंत्री और बीजेपी के पदाधिकारी केरल व बंगाल में चुनाव प्रचार के लिए भी जाएंगे।

ममता बनर्जी ने क्या कहा था?

बता दें कि ममता बनर्जी ने गुरुवार को ब‌र्द्धमान के पांडवेश्वर और बीरभूम जिले में अपने संबोधन के दौरान भाजपा और चुनाव आयोग पर जमकर शब्दबाण चलाए थे। उन्होंने टीएमसी को पांडव और भाजपा को कौरव बताया था। मुख्यमंत्री ने कहा था कि यह चुनाव कौरवों के साथ पांडवों की लड़ाई है। इसी पर आज चंद्रशेखर बावनकुले ने पलटवार किया है।

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने पर क्या बोले मंत्री?

केंद्र सरकार ने तेल संकट के बीच पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम कर दी है, इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बावनकुले ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता की ओर से पीएम मोदी और केंद्र सरकार का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं। गरीब और मध्यम वर्ग के व्यक्ति के लिए यह काफी अहम फैसला है। इस फैसले से जो युद्ध जनक स्थिति महंगाई आने वाले थी ऐसे में प्रधानमंत्री ने जो निर्णय लिया है उसका बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं। केंद्र सरकार ने यह निर्णय लिया है जिसे आम जनता को उम्मीद थी।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम