Home » पश्चिम बंगाल » बंगाल पूरक मतदाता सूची कल : एसआईआर के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी होने से पहले अलर्ट, जिलाधिकारियों को सुरक्षा के कड़े निर्देश

बंगाल पूरक मतदाता सूची कल : एसआईआर के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी होने से पहले अलर्ट, जिलाधिकारियों को सुरक्षा के कड़े निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए खास निर्देश दिए हैं। 23 मार्च को राज्य में पूरक (सप्लीमेंट्री) मतदात सूची जारी होनी है। इस दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने. . .

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए खास निर्देश दिए हैं। 23 मार्च को राज्य में पूरक (सप्लीमेंट्री) मतदात सूची जारी होनी है। इस दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए सावधानी बरतने को कहा गया है।

सोमवार शाम को यह लिस्ट आने की उम्मीद

एक वरिष्ठ अधिकारी और राज्य सचिवालय के गृह और पर्वतीय मामलों के विभाग ने यह आदेश जारी किया है। सोमवार शाम को यह लिस्ट आने की उम्मीद है। जिलाधिकारियों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि जिन जगहों पर भीड़ जुटने की संभावना है, वहां भीड़ को काबू करने के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। संवेदनशील इलाकों पर कड़ी नजर रखी जाए और शांति बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएं।

जिला अधिकारियों को बुनियादी ढांचा तैयार रखने का निर्देश

सरकार के वरिष्ठ विशेष सचिव ने यह निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला अधिकारियों से कहा है कि वे जरूरी बुनियादी ढांचा तैयार रखें और पुलिस को पूरी जानकारी दें। इस आदेश की जानकारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) और कोलकाता पुलिस कमिश्नर को भी दे दी गई है ताकि वे सुरक्षा व्यवस्था संभाल सकें। चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि 23 मार्च को पहली पूरक मतदाता सूची आ सकती है। राज्य के लगभग 80,000 पोलिंग बूथों पर इस अपडेटेड लिस्ट को दिखाने की तैयारी चल रही है। सोमवार तक इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

60 लाख से ज्यादा नाम विचाराधीन

चुनाव से पहले यह मतदाता सूची बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसमें उन लोगों के नाम शामिल होने की संभावना है जिनके आवेदन 28 फरवरी की फाइनल लिस्ट के बाद विचाराधीन रखे गए थे। चुनाव अधिकारी के अनुसार, शुरुआत में 60 लाख से ज्यादा नाम विचाराधीन थे। इनमें से 27 लाख से ज्यादा मामलों का निपटारा शुक्रवार दोपहर तक कर लिया गया है। बता दें कि पश्चिम बंगाल में चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल और दूसरे चरण का 29 अप्रैल को होगा। वोटों की गिनती चार मई को की जाएगी।

DMs को एहतियात बरतने के निर्देश, सोमवार को जारी होगी पहली सूची

मंडला में बड़ा हादसा: जर्जर पुल से नीचे गिरी बाइक, चार युवकों की मौत
मध्यप्रदेश के मंडला जिले के बीजाडांडी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार चार युवकों की मौत हो गई। ग्रामीण मार्ग कालपी से भैंसवाही के बीच स्थित पुल से बाइक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई, जिससे यह हादसा हुआ। घटना देर रात की बताई जा रही है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम