Home » एक्सक्लूसिव » बंगाल में टीएमसी लगाएगी जीत का चौका या खिलेगा कमल : पुरुलिया, बांकुड़ा समेत इन 5 जिलों का देखें ओपिनियन पोल से दोनों पार्टियों के उड़े होश

बंगाल में टीएमसी लगाएगी जीत का चौका या खिलेगा कमल : पुरुलिया, बांकुड़ा समेत इन 5 जिलों का देखें ओपिनियन पोल से दोनों पार्टियों के उड़े होश

डेस्क। पश्चिम बंगाल की सियासत में 2026 से पहले शंखनाद हो चुका है, भारतीय जनता पार्टी ने अब 120 नहीं, बल्कि 170 विधानसभा सीटों पर फोकस तय किया है। लक्ष्य साफ है कि करीब 6.5 फीसदी वोट का अंतर खत्म. . .

डेस्क। पश्चिम बंगाल की सियासत में 2026 से पहले शंखनाद हो चुका है, भारतीय जनता पार्टी ने अब 120 नहीं, बल्कि 170 विधानसभा सीटों पर फोकस तय किया है। लक्ष्य साफ है कि करीब 6.5 फीसदी वोट का अंतर खत्म कर सत्ता के करीब पहुंचना। 2021 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने आक्रामक अभियान चलाया, लेकिन 77 सीटों पर सिमट गई. वोट प्रतिशत 38.15% रहा, जबकि टीएमसी 44.91% वोट के साथ 211 सीटें जीतकर सत्ता में लौटी. दोनों के बीच करीब 6.5 फीसदी का अंतर रहा।
दूसरी तरफ तृणमूल कांग्रेस चौथी बार सत्ता में आने के लिए पुरजोर कोशिश में लगी है और इसके लिए ममता बनर्जी एसआईआर को अपना हथियार बना रही है। कुल मिलकर बंगाल में लड़ाई काफी जबदरत देख रही है।
इधर पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले ओपिनियन पोल और सर्वे का दौर चल रहा है। चुनाव की तारीखों का ऐलान भले ही अभी नहीं हुआ है, लेकिन राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। ओपिनियन पोल में कांटे की टक्कर नजर आ रही है। पब्लिक ओपिनियन सर्वे में पांच अहम जिलों पुरुलिया, झारग्राम, बांकुड़ा, पश्चिम मिदनापुर और पश्चिम बर्दवान की 49 विधानसभा सीटों का रुझान सामने आया है। सर्वे के मुताबिक इन पांच जिलों में कुल 49 सीटों में से ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) 17 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) 16 सीटों पर आगे चल रही है। बची हुई 16 सीटों पर कांटे की टक्कर के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि ओपिनियन पोल सिर्फ संभावित रुझान होते हैं। इन्हें नतीजों का पूर्वानुमान नहीं माना जा सकता है।

पुरुलिया: बीजेपी की बढ़त कायम

पुरुलिया जिले की 9 सीटों में से 6 पर बीजेपी आगे बताई जा रही है, जबकि 3 सीटों पर कड़ी टक्कर है। 2021 में यहां बीजेपी का प्रदर्शन मजबूत रहा था और वही रुझान इस सर्वे में भी दिखाई दे रहा है।

बांकुड़ा: मुकाबला दिलचस्प

12 सीटों वाले बांकुड़ा में बीजेपी 6 सीटों पर आगे है। तृणमूल 2 सीटों पर बढ़त में है, जबकि 4 सीटों पर मुकाबला बेहद करीबी माना जा रहा है। यहां दोनों दलों के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल सकती है।

झारग्राम: TMC की मजबूत पकड़

4 सीटों वाले झारग्राम में तृणमूल 3 सीटों पर आगे है। एक सीट पर कांटे की टक्कर की संभावना है। 2021 में यहां तृणमूल ने क्लीन स्वीप किया था और फिलहाल भी उसकी स्थिति मजबूत नजर आ रही है।

पश्चिम मिदनापुर: TMC को बढ़त

15 सीटों वाले पश्चिम मिदनापुर में तृणमूल 9 सीटों पर आगे है। बीजेपी 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि 5 सीटों पर मुकाबला कड़ा है। यह जिला दक्षिण बंगाल की राजनीति में अहम भूमिका निभाता है।

पश्चिम बर्दवान: बराबरी की जंग

9 सीटों वाले पश्चिम बर्दवान में 3-3 सीटों पर तृणमूल और बीजेपी आगे हैं। बाकी 3 सीटों पर करीबी मुकाबला होने के आसार हैं।

TMC-BJP के बीच कांटे की टक्कर

बंगाल चुनाव को ध्यान में रखकर इन पांच जिलों का ओपिनियन पोल देखें, तो गणित बेहद रोचक बनता दिख रहा है। 49 सीटों में से 33 सीटों पर सीधी बढ़त और 16 पर कड़ी टक्कर यह संकेत देती है कि 2026 का विधानसभा चुनाव बेहद प्रतिस्पर्धी हो सकता है। बीजेपी और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर का अनुमान है और दोनों ही पार्टियों के लिए यह एक तरीके से खतरे का संकेत है। फिलहाल किसी पार्टी को स्पष्ट बढ़त नहीं दिख रही है। हालांकि, ओपिनियन पोल हमेशा नतीजों में नहीं बदलते हैं और यह सिर्फ अनुमान होते हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम