कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी आज संकल्प पत्र लांच कर दिया है। संकल्प पत्र में बीजेपी ने छह बड़े वादे किए हैं। बीजेपी ने इससे पहले पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार 15 साल के शासन के खिलाफ ‘चार्जशीट’ रिलीज रखी थी। संकल्प पत्र को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता के होटल नोवोटेल में लांच किया। बीजेपी ने अपने घोषणापत्र को ‘भरोसे का शपथ पत्र’ बताया है। अमित शाह ने इस मौके पर कहा कि बीजेपी ने 2026 विधानसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र जारी किया है। उन्होंने कहा कि यह बंगाल के हर तबके के बीच व्याप्त निराशा से बाहर निकलने का मार्ग है। किसान, बेरोजगार और भय से त्रस्त महिलाओं को भी मार्ग दिखाया। बंगाल की संस्कृति को भी नई उम्मीद के साथ विकसित भारत के विजन को भी संकल्प पत्र में शामिल किया गया है।
संकल्प पत्र में बीजेपी के छह बड़े वादे
@ बंगाल से भय को खत्म किया जाएगा, भय की जगह भरोसा कायम होगा।
@ सरकारी सिस्टम की जवाबदेही तय होगी।
@ हर घोटाले और हर रेप केस की फाइल खुलेगी और जांच होगी।
@ घोटालेबाजों की जगह जेल में होगी, हर भ्रष्टाचारी जेल जाएगा।
@ बंगाल से घुसपैठियों को निकाला जाएगा।
@ पश्चिम बंगाल में सातवां वेतन आयोग लागू करेंगे।
अमित शाह की बड़ी बातें
@ बीजेपी आज 2026 बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र जारी किया है ।
@ संकल्प पत्र बंगाल के हर लोगों में निराशा से बाहर निकलने का रास्ता है ।
@ किसान को नया मार्ग दिखयेगा, युवाओं को रोजगार का मार्ग दिखयेगा । बंगाल संस्कृति को नई आशा और भरोसा देगा ।
@ विकसित भारत के रोड को इसमें झलक देखने को मिलेगा ।
@ बड़ी आशा के साथ वामपंथी विचारधारा से आजादी पाने के लिए लोगों ने ममता बनर्जी को लोगों समर्थन दिया था ।
@ तीन बार समर्थन मिला लेकिन आज जनता निराश है। अब भय से मुक्ति चाहती है ।
@ बीजेपी मुख्य विपक्षी दल के रूप में काम कर रहा है ।
@ देश की सभी समस्याओं का निराकरण केंद्र की सत्ता में बीजेपी की सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किया है ।
बीजेपी के घोषणापत्र में क्या-क्या है?
@ घुसपैठ के प्रति जीरो टॉरलेंस की पॉलिसी। घुसपैठियों को डिटेक्ट और डिपोर्ट पॉलिसी पर काम करेगी।
@ 45 दिन के अंदर सातवें वेतन आयोग को लागू किया जाएगा
@ मध्यम वर्ग और गरीबों के लिए हर महीने एक से पांच तारीख के अंदर 3 हजार रुपये बैंक ट्रांसफर करेगी
@ नरेंद्र मोदी सरकार की योजनाएं राजनीतिक द्वेष के कारण लागू नहीं हो पाई है। आयुष्मान भारत समेत सभी योजनाओं को लागू करेगी।
@ महिला स्वास्थ्य के लिए निशुल्क टीकाकरण और कैंसर की स्क्रीनिंग, संस्थागत डिवलरी का वादा किया गया है
@ बीजेपी शासित कई राज्यों ने यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किया है, बंगाल में भी 6 महीने के भीतर यूसीसी लागू होगा
@ बंगाल की सीमाओं को घुसपैठ के साथ गौ तस्करी रोकने के लिए भी बंद करेंगे
@ एक करोड़ स्वरोजगार और रोजगार का माहौल बनाएंगे। स्मॉल इंडस्ट्री और स्टार्ट अप लगाएंगे
@ बेरोजगार युवाओं को तीन हजार रुपये देने का वादा
@ टीएमसी के भ्रष्टाचार पर श्वेत पत्र जारी करेंगे और भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा जाएगा
@ राजनीतिक हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के रिटार्यड जज का कमीशन बनाया जाएगा
@ कानून व्यवस्था पर भी श्वेत पत्र जारी किया जाएगा। यह दो हिस्सों में जारी होगा, जिसमें समाधान भी दिया जाएगा।
@ बंगाल में पुलिस बटालियन दुर्गा स्क्वॉड बनाया जाएगा।
@ आलू, धान और आम रे उपज के उचित योजना लेकर आएंगे। 3100 रुपये क्विटल के दर से धान खरीदा जाएगा।
@ अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए औद्योगिकरण के लिए 100 दिनों के भीतर रोडमैप जारी करेंगे।
@ पुराने चाय बागानों को पुनर्जीवन और चाय के उचित मूल्य के साथ निर्यात की व्यवस्था की जाएगी।
@ जूट उद्योग के आधुनिकीकरण के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू करेंगे
@ उत्तर बंगाल में एम्स, आईआईटी, आईआईएम समेत फैशन डिजाइनिंग के संस्थान बनाए जाएंगे
@ वंदे मातरम संग्रहालय भी बनाया जाएगा।
@ घुसपैठ पर अंतिम प्रहार करेंगे। सरकार बनते ही फेंसिंग के लिए जमीन दी जाएगी।
@ कोयला- बालू में माफियाराज को खत्म करने के लिए 100 दिनों के अंदर रोडमैप रखा जाएगा
@ खाली पड़े सरकारी पद भी भरे जाएंगे। ये सभी पारदर्शिता के साथ भरे जाएंगे।
@ कलकत्ता के विकास और सांस्कृतिक राजधानी बनाने के लिए समग्र प्लान बनाएंगे ।
@ पुलिस बल समेत सभी नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।
@ 75 लाख लखपति दीदी बनाए जाएंगे। हर मंडल में महिला थाना बनाएंगे।
@ राज्य संचालित बसों में महिलाओं को फ्री ट्रैवल की सुविधा मिलेगी।
@ संदेशखाली समेत ऐसे मामलों की सुनवाई रिटायर्ड महिला जज से जांच कराएंगे।
@ पीडीएफ फॉर्म में देखें पश्चिम बंगाल के लिए बीजेपी का ‘संकल्प पत्र
@ पीएम मोदी ने छह वादों का किया था जिक्र
बीजेपी द्वारा बंगाल के लिए छह बड़े संकल्पों का पीएम मोदी ने एक दिन पहले बंगाल के दौरे में जिक्र करके टीएमसी पर निशाना साधा था। केंद्रीय गृह मंत्री आज पश्चिम बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर के डेबरा में जनसभा और खड़गपुर में रोड-शो करेंगे। संकल्प पत्र रिलीज करने की जानकारी खुद गृह मंत्री अमित शाह ने दी है। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा है कि टीएमसी से त्रस्त बंगाल अब परिवर्तन चाहता है। संकल्प पत्र को लांच करने के मौके पर प्रदेश प्रमुख सौमिक भट्टाचार्य, विधानसभा में नेता विपक्ष सुवेंदु अधिकारी समेत बीजेपी के नाम नेता मौजूद रहे। बंगाल में सत्तारूढ़ टीएमसी ने सीएम ममता बनर्जी की अगुवाई में 10 प्रण किए हैं। पश्चिम बंगाल में दो चरणों में वोट डाले जाएंगे। पहले चरण के लिए वोटिंग 23 अप्रैल को होगी जबकि दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी। पहले चरण में 152 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण में 142 सीटें हैं।