Home » एक्सक्लूसिव » बंगाल में ममता का किला ढाहने के लिए भाजपा ने बनाया खास प्लान : राज्य भर में करेगी 300 से अधिक रैलियां, PM मोदी होंगे शामिल

बंगाल में ममता का किला ढाहने के लिए भाजपा ने बनाया खास प्लान : राज्य भर में करेगी 300 से अधिक रैलियां, PM मोदी होंगे शामिल

डेस्क। पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले सियासी दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बीजेपी भी जोर-शोर से प्रचार में जुटने के लिए रणनीति बना रही है। पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के लक्ष्य के साथ बीजेपी. . .

डेस्क। पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले सियासी दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बीजेपी भी जोर-शोर से प्रचार में जुटने के लिए रणनीति बना रही है। पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के लक्ष्य के साथ बीजेपी 1 मार्च से बड़े स्तर पर ‘परिवर्तन यात्रा’ शुरू करने जा रही है।
‘परिवर्तन यात्रा’ के जरिए बीजेपी राज्य के कोने-कोने तक पहुंचने और ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ माहौल बनाने की तैयारी में है। पार्टी 1 और 2 मार्च को कुल 9 अलग-अलग परिवर्तन यात्राएं शुरू करेगी। इन यात्राओं का आगाज बड़ी जनसभाओं के साथ होगा, जिसमें भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के जुटने की उम्मीद है। इस अभियान के तहत बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता राज्य भर में लगभग 5000 किलोमीटर की दूरी तय करेंग। पार्टी ने त्योहारों का भी विशेष ध्यान रखा है। होली की वजह से 3 और 4 मार्च को यात्रा नहीं होगी, ताकि कार्यकर्ता और जनता त्योहार मना सकें।

कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है भाजपा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसी बीच बीजेपी ने चुनावों के लिए अपने कैंपेन के तहत पश्चिम बंगाल में ‘परिवर्तन रथ यात्रा’ निकालने का फैसला लिया है। इस यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। यात्रा का समापन कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में होगा और पीएम मोदी यहां एक बड़ी जससभा को संबोधित करेंगे।

300 से अधिक रैलियों का आयोजन

बीजेपी ने इस यात्रा के लिए बड़ी योजना बनाई है। 10 मार्च तक राज्य भर में 300 से अधिक रैलियां आयोजित की जाएंगी। जिस भी विधानसभा क्षेत्र से यात्रा गुजरेगी, उसके अगले दिन वहां एक बड़ी रैली और बैठक आयोजित की जाएगी। इससे हर विधानसभा सीट पर पार्टी की मौजूदगी दर्ज कराई जा सकेग।

15 सालों में, राज्य में डेमोक्रेटिक अधिकार खत्म हो गए हैं : भाजपा

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने बताया कि परिवर्तन रथ यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पिछले 15 सालों में, राज्य में डेमोक्रेटिक अधिकार खत्म हो गए हैं और करप्शन ने एक इंस्टीट्यूशनल रूप ले लिया है। आने वाले चुनावों को देखते हुए और तृणमूल कांग्रेस को हराने के मैसेज के साथ लोगों तक पहुंचने के लिए, पूरे राज्य में परिवर्तन यात्राएं निकाली जाएंगी। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में 9 यात्राएं निकाली जाएंगी। इस यात्रा के समापन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।

1 मार्च को कूच बिहार साउथ से शुरू होगी यात्रा

समिक भट्टाचार्य ने बताया कि यात्रा 1 मार्च को कूच बिहार साउथ, कृष्णानगर साउथ, गरबेटा, रायदिघी और कुल्टी से और 2 मार्च को इस्लामपुर, संदेशखली, हसन और अमता से शुरू होगी। यह प्रोग्राम 3 मार्च और 4 मार्च को डोल यात्रा और होली के मौके पर रोक दिया जाएगा। 5 से 10 मार्च तक, यह प्रोग्राम राज्य के अलग-अलग विधानसभा इलाकों का दौरा करते हुए कुल 5,000 किमी. से ज्यादा का सफर तय करेगा. इस यात्रा के दौरान करीब 60 बड़ी और 300 से ज्यादा छोटी पब्लिक मीटिंग करने का प्लान है।

यात्रा की समापन रैली में शामिल होंगे PM मोदी

भट्टाचार्य के मुताबिक, हर विधानसभा इलाके में रथ, झांकी और कैंपेन होंगे. यह यात्रा मार्च के आखिर में कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पब्लिक मीटिंग के साथ खत्म होगा। मार्च के दूसरे सप्ताह के आखिर में 14/15 मार्च को यह समापन रैली होने की संभावना है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भट्टाचार्य ने भी इशारा किया है कि यात्राओं के उद्घाटन स्टेज पर भाजपा के कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रह सकते हैं।उन्होंने समाज के सभी वर्गों के लोगों से इस यात्रा में हिस्सा लेने की अपील की है।

परिवर्तन रथ यात्रा से ममता को मात देगी बीजेपी?

पश्चिम बंगाल में कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर सत्तारूढ़ टीएमसी और बीजेपी आमने-सामने हैं। बीजेपी इस बार चुनाव में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। पार्टी के तमाम नेता टीएमसी चीफ ममता बनर्जी को घेरे हुए हैं. माना जा रहा है कि परिवर्तन रथ यात्रा भी बीजेपी की रणनीति का एक हिस्सा है। बीजेपी के तमाम बड़े नेता लगातार पश्चिम बंगाल का दौरा कर रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह पिछले करीब डेढ़ महीने से करीब 3 बार बंगाल जा चुके हैं। बुधवार को एक बार फिर वह बंगाल जा रहे हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम